फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड, जानें क्या है नियम

फ्लाइट की टिकट महंगी होती है। एक टिकट के लिए ही आपको 6 हजार से 7 हजार रुपये तक देने पड़ते हैं। ऐसे में किसी को अगर किसी कारण की वजह से टिकट कैंसिल करनी पड़ती है, तो वह चिंता में आ जाते हैं। जो लोग रोज फ्लाइट में सफर नहीं करते, उन्हें फ्लाइट टिकट रिंफंड के बारे में जानकारी नहीं होती हैं। इसलिए वह इस चिंता में आ जाते हैं, कि टिकट के पैसे मिलेंगे या नहीं, क्योंकि टिकट बहुत महंगी होती है।
फ्लाइट से यात्रा करना न केवल तेज और आरामदायक होता है, बल्कि यह अन्य यात्रा विकल्पों के मुकाबले अच्छा भी रहता है। अगर आप ट्रेन और फ्लाइट में अंतर करेंगे, तो आपको फ्लाइट से यात्रा करना पसंद आएगा। क्योंकि जो सफर आप 8 से 10 घंटे में पूरा करते हैं, वह फ्लाइट से आप मात्र 2 घंटे में पूरा कर लेंगे। कम समय में लंबी दूरी तय करने के लिए इससे अच्छा ऑप्शन आपको नहीं मिल सकता। फ्लाइट के दौरान यात्रियों को खानपान की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा अन्य यात्रा परिवहन साधन के मुकाबले फ्लाइट से यात्रा करना सुरक्षा के लिहाज से बहुत सुरक्षित माना जाता है।
हवाई यात्रा में सख्त सुरक्षा प्रक्रियाएं अपनाई जाती हैं, जिनमें यात्रियों की जांच और सामान की सुरक्षा और जांच पर खास ध्यान रखा जाता है। लेकिन अगर आप पहली बार फ्लाइट से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको टिकट से लेकर यात्रा करने में भी कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको फ्लाइट टिकट कैंसिल होने पर मिलने वाले रिफंड के बारे में जानकारी देंगे।
फ्लाइट टिकट कैंसिल और रिफंड का प्रोसेस

- इसके लिए सबसे पहले आपको उस वेबसाइट या एप पर जाना होगा, जहां से आपने टिकट बुक की है।
- ऐप खोलने के बाद आप माय बुकिंग या My Trips के ऑप्शन पर जाएं
- यहां आपके सामने टिकट खुल जाएगी।
- जैसे ही आपकी बुकिंग डिटेल्स दिखती हैं, उस बुकिंग को चुनें जिसे आप कैंसिल पर क्लिक करें।
- बुकिंग डिटेल्स पेज पर आपको ‘Cancel Booking’ का ऑप्शन मिलेगा।
- कैंसिल करने से पहले, ध्यान दें कि कुछ मामलों में एयरलाइन कैंसिलेशन चार्ज लेती है।
- यहां कैंसिल करते समय ही आपके सामने मिलने वाले रिफंड का जानकारी खुल जाएगी।
- कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड पॉलिसी बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरलाइन की शर्तों पर निर्भर करती हैं। कैंसिलेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको रिफंड मिलेगा।
- ध्यान रखें कि जब आपने टिकट बुक की, तब आपसे एप हैंडल चार्ज और बुकिंग प्लेटफॉर्म के तहत अलग से चार्ज लगते हैं। टिकट कैंसिल करने के बाद आपको वह अमाउंट नहीं मिलता। कई ऐप में बुकिंग एप चार्ज 20 से 50 रुपये तक होता है।
इसे भी पढ़ें- Book Window Seat In Flight: फ्लाइट में विंडो सीट बुक करते हुए ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगी यात्रा में परेशानी
फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर कितना मिलता है रिफंड?

- अगर आप खुद टिकट कैंसिल करते हैं, तो आपको चार्ज देना पड़ता है। लेकिन अगर किसी परेशानी की वजह से फ्लाइट ही कैंसिल कर दी गई है, तो आपको रिफंड पूरा मिलेगा।
- ध्यान रखें कि फ्लाइट कैंसिलेशन चार्ज अलग-अलग एयरलाइंस का अलग-अलग होता है।
- 24 घंटे के अंदर अगर आप टिकट कैंसिल करते हैं, तो कई एयरलाइंस पूरे पैसे भी दे देती है।
- अगर आप फ्लाइट के उड़ान भरने से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल कर देते हैं, तो आपको पूरा रिफंड मिलेगा।
- इसके अलावा अगर आप फ्लाइट उड़ने से 3 दिन पहले टिकट बुक करते हैं, तो आपको 3000 रुपये चार्ज देना होगा।
- कुछ फ्लाइट टिकट में रिफंड नहीं मिलता, इसलिए टिकट कैंसिल करने से पहले आपको इसके बारे में पता कर लेना चाहिए।
- अगर आप टिकट, फ्लाइट उड़ने के 3 दिन के अंदर, जैसे 2 दिन या 1 दिन में बुक करते हैं, तो आपको 3500 रुपये चार्ज देना होगा। ये सभी शर्तें डॉमेस्टिक फ्लाइट पर लागू होती हैं।
- यह फ्लाइट टिकट कैंसिल करने का आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- Airport New Rules: ये चीजें विमान में नहीं ले जा सकेंगे आप, ट्रैवल से पहले पढ़ लें यह आर्टिकल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।