herzindagi
bengaluru mumbai to goa airport flight advisory due to heavy rainfall

Airport Issues Travel Advisory: फ्लाइट से सफर करने जा रही हैं तो अपडेट पढ़ लें, इन शहरों में भारी बारिश की वजह से हो रही है प्लेन कैंसिल

घर से निकलने से पहले आपको फ्लाइट अपडेट जान लेना चाहिए, क्योंकि आपको घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश की वजह से कई फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं, वहीं कई फ्लाइटों का शेड्यूल भी बदल गया है।
Editorial
Updated:- 2025-05-21, 13:28 IST

इस समय देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बेंगलुरु से लेकर उत्तराखंड तक ऐसे कई शहर है, जहां बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बेंगलुरु में बारिश का कहर इस कदर देखा जा रहा है कि गाड़ियां आधी पानी में डूब जा रही है। इसके साथ ही उत्तराखंड में भी तबाही का मंजर देखने को मिला है। बारिश की वजह से बद्रीनाथ मार्ग पर कई गाड़ियां फंस गई है। ऐसे में लोगों को इस गर्मी में घूमने के लिए सही लोकेशन ढूंढना मुश्किल हो रहा है। लोग गर्मियों के मौसम में कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। कई लोग इस समय फ्लाइट से सफर का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको भी यात्रा में परेशानी हो सकती है। क्योंकि, कई फ्लाइट्स की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। अगर आप भी फ्लाइट लेने वाली हैं, तो यह आर्टिकल आपको पढ़ लेना चाहिए।

बारिश की वजह से यात्रियों के लिए एयरपोर्ट एडवाइजरी

bengaluru mumbai to goa airport flight advisory due to heavy rainfall`

  • एयरलाइंस की तरफ से जानकारी दी गई है कि यात्री अगर फ्लाइट लेने जा रहे हैं, तो पहले टाइमिंग और शेड्यूल देखकर ही घर से बाहर निकलें। फ्लाइट लेट होने या कैंसिल होने की स्थिति के बारे लगातार अपडेट किया जा रहा है। अगर आप शेड्यूल फॉलो करते हैं, तो यात्रा में आपको परेशानी नहीं होगी।
  • आपने जिस फ्लाइट की टिकट बुक की है, उस एयरलाइंस की आधिकारिक वेबसाइट पर आप ऑनलाइन अपनी फ्लाइट का अपडेट पढ़ सकते हैं।

इसे भी पढे़ं- फ्लाइट बुक करते समय इन बातों का रखा ध्यान, तो सस्ते में मिल जाएगी टिकट

bengaluru mumbai to goa airport flight advisory due to heavy rainfall2

  • मानसून आने से पहले ही गोवा में लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में फ्लाइट का उड़ान भरना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि लैंडिग में परेशानी हो सकती है। यही कारण है कि गोवा आने और जाने वाली फ्लाइट लगातार देर से चल रही है।
  • इसके अलावा मुंबई या बेंगलुरु के लिए फ्लाइट लेने वाले लोग भी एयरपोर्ट पर पहुंचने से पहले ऑनलाइन अपडेट पढ़ लें। फ्लाइट स्टेटस ऑनलाइन अपडेट होता रहता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-Book Window Seat In Flight: फ्लाइट में विंडो सीट बुक करते हुए ध्यान रखें ये 5 बातें, नहीं होगी यात्रा में परेशानी

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।