वाइन की बोतलों का साइज 750 मिली ही क्यों होता है?

क्या आप जानती हैं की शराब की बोतलों का साइज 750 मिली ही क्यों होता हैं, चलिए जानें।
Updated:- 2022-11-30, 09:58 IST
image

अगर आप भी शराब पीने का शौकीन हैं तो आपको पता होगा कि शराब की बोतल 750 मिलीलीटर की होती हैं। 500 मिलीलीटर में शराब की बोतल को नहीं बनाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको शराब की बोतल से जुड़े कुछ खास बातों के बारे में बताने वाले हैं।

वाइन जितना ज्यादा पुराना हो उसका स्वाद उतना ही अच्छा होता है। ऐसा केमिकल रिएक्शन की वजह से होता है। बता दे कि आज हम आपको केमिकल रिएक्शन के बारे में नहीं बल्कि बोतल के साइज से जुड़े कुछ अमेजिंग फैक्ट के बारे में बताने वाले हैं। आज कल सभी लोग वाइन पीना पसंद करते हैं। ऐसे में अधिकांश लोगों ने वाइन के बोतल को देखा ही होगा। क्या आपने कभी इसकी साइज को नोटिस किया है?

एक जमाने में कांच की बोतलें होती थीं महंगी

why wine bottles are ml in size

बता दे कि कांच की बोतलें पहली शताब्दी में काफी ज्यादा प्रचलन में था। मगर यह काफी ज्यादा महंगा था। जिसके कारण आम लोग कांच की बोतल को खरीद नहीं सकते थे। वहीं बात 18वीं सदी की करें तो 18वीं सदी में सभी के घर कांच का ग्लास होता ही था। प्रोडक्शन बढ़ने के कारण इसकी कीमत भी काफी ज्यादा कम हो गई थी।  

इसे जरूर पढ़ें: वाइन की खुली बोतल को घर पर स्टोर करने के आसान हैक्स

कोयले से बनने वाली भट्टियों के कांच का बोतल होता था मजबूत

कई लोग होंगे जिन्हें नहीं पता होगा कांच की बोतल कोयले से बनने वाली भट्टियों में कांच की बोतल ज्यादा मजबूत हुआ करती थीं। भट्टियों में कांच की बोतल गोल की जगह लंबी हुआ करती थीं। इसे स्टोर करके लंबे समय तक रखना भी काफी ज्यादा आसान हो गया था। साथ ही उसे ट्रांसपोर्ट भी करना आसान हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें: माना खराब है शराब! लेकिन क्‍या सच में इतने बुरे होते हैं ये 8 Alcoholic Drinks?

आखिर क्यों होता है 750ml का शराब का बोतल

उस जमाने में हर एक बोतल को कारीगर ही बनाया करते थे। बोतल को आकार देने के लिए कोई महीने का सहायता नहीं लेते थे बल्कि उसे मुंह से हवा छोड़कर फुलाया जाता था। ऐसे में अगर हम एक आम इंसान की बात करें तो एक आम व्यक्ति 700 ml से 800 ml तक ही मुंह में हवा भर सकता है। आज के जमाने में कई मशीन है जिसकी सहायता लेकर किसी भी प्रकार का हम बोतल बना सकते हैं। इसके बाद भी कपंनी इसका आकार नहीं चेज करती हैं। वह पुराने लुक में ही वाइन को बोतल को रखती हैं। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।