क्या आप जानते हैं टूथपिक के पीछे इस तरह का डिजाइन क्यों बना होता है?

क्या आप जानते हैं कि टूथपिक के पीछे की डिजाइन असल में आपके बहुत काम आ सकती है। इसका असली काम कई लोग नहीं जानते हैं। 

History and use of toothpick

टूथपिक का इस्तेमाल कई लोग लगभग रोज़ाना ही करते हैं। ये हमारे घरों में मौजूद बहुत ही कॉमन आइटम है जिसे पूरी दुनिया में खाना खाने के बाद दांत से खाना निकालने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन भारतीय घरों में इसके कई अनोखे इस्तेमाल भी मिल जाएंगे। जैसे टूथपिक से कान साफ करना, टूथपिक से मोबाइल के पोर्ट्स की सफाई करना, टूथपिक से DIY बनाना, टूथपिक से बस यूं ही खेलते रहना और बहुत कुछ। टूथपिक को लेकर भारत में लोग इतने क्रिएटिव हैं कि क्या बताया जाए।

टूथपिक से आप जो भी करते हों पर क्या आपको इसके बारे में पूरी जानकारी है? ये कैसे बनती है और भला इसके पीछे एक खास तरह की डिजाइन क्यों दी जाती है? अधिकतर टूथपिक एक ही तरह के बैक डिजाइन के साथ आती है और ये यूं ही नहीं होता बल्कि इसके कई फीचर्स दिखते हैं।

टूथपिक किस चीज से बनती है?

आमतौर पर टूथपिक का प्रोडक्शन एक साथ बहुत सारा होता है और इसे तीन मुख्य चीज़ों से बनाया जाता है। इसमें बांस, लकड़ी और प्लास्टिक शामिल है। टूथपिक असल में किस तरह के मटेरियल से बनती है उससे पता चलता है कि टूथपिक आखिर कैसी होगी। अधिकतर बांस की टूथपिक ही ज्यादा पसंद की जाती है क्योंकि ये हल्की होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अच्छी होती है। वैसे इसे डिजाइनर बनाने के लिए कई बार प्लास्टिक का इस्तेमाल भी किया जाता है, लेकिन उसे हाइजीन पर्पस से इतना अच्छा नहीं माना जाता है।

history of toothpick

टूथपिक उन आइटम्स में से एक है जिसे किसी तरह के एक्सप्लेनेशन की जरूरत नहीं है और ये बहुत ही आसानी से आपको मिल जाएंगे। पर क्या आपको पता है कि इसके पीछे की डिजाइन को ऐसा बनाने का असल में क्या कारण है?

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों एक ही शेप के होते हैं ब्रा के हुक, जानें इसके पीछे का लॉजिक

क्यों टूथपिक के पीछे बनी होती है ऐसी डिजाइन?

पहले तो मैं आपको बता दूं कि ये हर तरह की टूथपिक में नहीं होता। कई बिल्कुल नॉर्मल होती हैं और दोनों साइड से प्वाइंटेड होती हैं। जिन टूथपिक्स के पीछे डिजाइन बनी होती है उन्हें ग्रूव्ड टूथपिक्स कहा जाता है। इन्हें जापानी टूथपिक्स भी कहा जाता है और ये यकीनन बहुत काम की साबित होती हैं।

आपने देखा होगा कि इस तरह के ग्रूव्स एक खास डिजाइन के बने होते हैं जिनमें दो तरफ से सर्कल होते हैं। यहां से टूथपिक को आसानी से तोड़ा जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला इसे तोड़ने की जरूरत क्या है, लेकिन असल में इसे तोड़कर ही बहुत काम किया जाता है।(टूथपिक के अलग-अलग इस्तेमाल)

toothpick design

दरअसल, इसे तोड़कर आप टूथपिक को रखने का एक स्टैंड बना सकते हैं जिससे इसे टेबल पर या किसी भी ऐसे सरफेस पर रखने की जरूरत ना पड़े जिससे इसमें कोई नुकसान हो सके। ऐसे में आपको बार-बार अलग टूथपिक निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इस बात के लिए श्योर हो पाएंगे कि जिस टूथपिक के प्वाइंट से आप अपने दांतों की सफाई कर रहे हैं उसमें कोई भी जर्म्स नहीं हैं।

इसे जरूर पढ़ें- 1 रु का सिक्का बनाने में खर्च होते हैं 1.2 रु, जानें फिर क्यों बनाया जाता है वो

तो क्या आपको पता था कि इस तरह की ट्रिक के बारे में जो टूथपिक की मदद से की जा सकती है। अगली बार जब आप टूथपिक का इस्तेमाल करें तो इसे ट्राई जरूर करें।

ऐसी ही कॉमन चीज़ों के मजेदार यूज हम आपको बताते रहेंगे तो जुड़े रहें हरजिंदगी से। अगर आपका कोई सवाल हो तो उसके बारे में हमसे कमेंट बॉक्स में पूछें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: gearpatrol/ Quora

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP