Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर गन्ने का होता है विशेष महत्व, जानें इसका धार्मिक महत्व

Dev Uthani Ekadashi: देवउठनी एकादशी सबसे अहम होती है। इस दिन देवताओं को उठाया जाता है। इसी के बाद से शादी का सीजन शुरू हो जाता है। इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन कई सारे घरों में देवउठनी एकादशी को उत्सव के तरीके से मनाई जाती है। इसमें कई सारी चीजों का इस्तेमाल होता है। गन्ना उनमें से एक होता है। इसे भी पूजा में जरूर इस्तेमाल किया जाता है। पंडित जन्मेश द्विवेदी से जानते हैं कि गन्ने का इस्तेमाल की महत्तता क्या है? और इसके पीछे का धार्मिक कारण क्या है। इसके बारे में विस्तार से पंडित जी से जानते हैं।
देवउठनी एकादशी पर गन्ने का धार्मिक महत्व
भगवान विष्णु की देवउठनी एकादशी पर पूजा की जाती है। ऐसे में गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है। इसे मधुरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे चढ़ाने से धन और सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।
गन्ना घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है। पूजा में इसका इस्तेमाल घर और परिवार में संपन्नता और शांति लाता है।
देवउठनी एकादशी पर गन्ना चढ़ाने का संदेश है समृद्धि और सात्विक जीवन की ओर। इसे लगाने से धन और व्यवसाय में वृद्धि की मान्यता है।
देवउठनी एकादशी कैसे करें पूजा में गन्ने का उपयोग
- गन्ने के छोटे-छोटे टुकड़े घर के मंदिर या पूजा स्थल पर रखें।
- गन्ने को फलों और मिठाइयों के साथ चढ़ाना शुभ माना जाता है।
- पूजा के बाद गन्ना भक्तों में बांटें या स्वयं ग्रहण करें।
- गन्नों का इस्तेमाल आप खाने में भी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Tulsi Puja Mistakes: देवउठनी एकादशी पर तुलसी पूजन के समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल
देवउठनी एकादशी पर गन्ने का इस्तेमाल धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल भक्ति और समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि घर और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भी लाता है। इस परंपरा का पालन करने से संपन्नता, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्राप्ति होती है। इसलिए आप भी गन्ने का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इस तरह से विष्णु भगवान की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और घर में किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। इसलिए इस बार आप भी देवउठनी एकादशी पर गन्ने का इस्तेमाल पूजा के लिए कर सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।