आखिर क्यों दीपिका पादुकोण ने पहना हिजाब और लंबी दाढ़ी में नजर आए रणवीर सिंह? सोशल मीडिया पर बहस के बीच जान लीजिए असली वजह

बॉलीवुड की मस्तानी यानी दीपिका पादुकोण भले ही कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन कॉन्ट्रोवर्सीज में अक्सर उनका नाम आ ही जाता है। पिछले कुछ वक्त में दीपिका के हाथ से दो बड़ी फिल्में स्पिरिट और काल्कि 2898 AD 2 निकल गई और दोनों को लेकर ही काफी विवाद हुआ था हालांकि, एक्ट्रेस आजकल शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं। इसी बीच, दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हिजाब पहने नजर आ रही हैं और रणवीर सिंह लंबी दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। कपल का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और इसे लेकर काफी लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं। चलिए, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच आपको बताते हैं कि आखिर कपल ने यह लुक क्यों लिया है?
दीपिका पादुकोण ने क्यों पहना हिजाब?
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस ने हिजाब पहना है और रणवीर सिंह बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल, कपल ने अबू धाबी के लिए एक नया ऐड शूट किया है और यह लुक उसी ऐड वीडियो के लिए है। ये दोनों अबू धाबी टूरिज्म को प्रमोट कर रहे हैं और इसके ब्रांड एंबेसडर बने हैं। इस ऐड में अबू धाबी की संस्कृति, खूबसूरती और इतिहास को दिखाया गया है, लेकिन इसे लेकर कपल को काफी ट्रोल किया जा रहा है। अबू धाबी टूरिज्म से जुड़े इस ऐड को रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'मेरा सुकून' कैप्शन के साथ शेयर किया है।
हिजाब पहनने को लेकर दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे हैं लोग
दीपिका और रणवीर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग जमकर शेयर कर रहे हैं। जहां कुछ लोग दीपिका के लुक और अलग-अलग कल्चर के लिए उनके मन में मौजूद सम्मान की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वह इस लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, काफी लोग उन्हें इसके लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मंदिर में साड़ी पहनने में इन्हें दिक्कत होती है लेकिन बाकी सब अच्छा है इनके लिए।' एक अन्य यूजर का कहना है, 'एक नई कॉन्ट्रोवर्सी की शुरुआत हो चुकी है' तो वहीं एक यूजर ने इसे लेकर कमेंट किया, 'पैसा देखकर धर्म बदल लिया।'
पहले भी कॉन्ट्रोवर्सीज में रह चुकी हैं दीपिका
View this post on Instagram
दीपिका पादुकोण और कॉन्ट्रोवर्सीज का पुराना नाता रहा है। कुछ वक्त पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से बाहर होने और 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड को लेकर भी एक्ट्रेस विवादों में आई थीं और फिर Kalki 2898 AD के सीक्वल से बाहर का रास्ता दिखाते वक्त मेकर्स ने भी उन्हें ताना मारा था। इससे पहले उनकी शॉर्ट फिल्म 'माय चॉइस' को लेकर भी विवाद हुआ था। फिल्म गोलियो की रासलीला-रामलीला, पद्मावत और बाजीराव-मस्तानी को लेकर भी एक्ट्रेस कॉन्ट्रोवर्सीज में आई थीं। इससे पहले साल 2020 में जेएनयू जाना भी अभिनेत्री को भारी पड़ा था।
आपको दीपिका पादुकोण कितनी पसंद हैं, हमें कमेंट्स में बताएं। साथ ही इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।