शास्त्रों में न जाने ऐसी कितनी बातों का जिक्र है जिसका संबंध हमारे रोजमर्रा की जिंदगी से होता है। ऐसी न जाने कितनी बातें हमने अपने घर के बड़ों से सुनी हैं जिनसे कहीं न कहीं हमारे नित्य कर्मों का जुड़ाव होता है और इसके कुछ शुभ अशुभ फल भी होते हैं। रात के समय बाल मत काटो, नाखून काटने के लिए शाम का समय ठीक नहीं है, संध्या काल में झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं, खाने से पहले भोजन मंत्र का उच्चारण शुभ है।
ऐसी न जाने कितनी बातों का वर्णन शास्त्रों में किया गया है और हम उन्हें कई बार बिना कारण जाने ही घर की समृद्धि के लिए अपनाने लगते हैं। शास्त्रों में ऐसी ही एक बात बताई गयी है कि शाम के समय लेटने या सोने से माता लक्ष्मी रूठ सकती हैं। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें क्या शास्त्रों के अनुसार शाम के समय लेटने से धन की हानि हो सकती है।
धर्म से जुड़ा है इसका कारण
सुबह और शाम का समय बहुत शुभ माना जाता है। जिस प्रकार सुबह का समय पूजा पाठ के लिए शुभ माना जाता है, उसी प्रकार शाम के समय को भी आत्म विश्लेषण के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि शाम के समय यानी कि संध्या काल में घर में त्रिदेवियों माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और माता दुर्गा का घर में आगमन होता है। ऐसे में यदि आप शाम के समय सोते हैं तो इन देवियों के आशीर्वाद से वंचित रह सकते हैं। जब हम धर्म की बात करते हैं तो संध्या काल में न सोने का यही सबसे बड़ा कारण माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या शाम के समय झाड़ू लगाने से माता लक्ष्मी रूठ जाती हैं,जानें क्या कहता है शास्त्र?
रूठ सकती हैं माता लक्ष्मी
ऐसा माना जाता है कि शाम का समय यानी सूर्यास्त से लेकर रात के बीच का समय घर में माता लक्ष्मी के आगमन के लिए सबसे अच्छा समय है और इस समय लोग अपने घरों के कपाट खोलकर माता लक्ष्मी का स्वागत करते हैं। लेकिन यदि आप इस समय सो जाते हैं तो आप घर में नकारात्मक ऊर्जा को न्योता देते हैं और यह माता लक्ष्मी को घर में लाने की जगह दूर करने का कारण बनता है।
सूर्य देव से है इसका संबंध
शास्त्रों के अनुसार सूर्य देव को जीवन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि जीवन का आरंभ और अंत दोनों ही सूर्य की गति से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य निकलने के साथ ही दिन की शुरुआत होती है और सूरज ढलने पर हम अपने आगे के कार्यों को नए तरीके से करने की योजनाएं तय करते हैं। इसलिए ऐसा माना जाता है कि जो लोग शाम के समय सोते हैं वो सही तरीके से अपने आने वाले समय की योजनाएं नहीं बना पाते हैं। इसलिए इस समय सोना किसी भी व्यक्ति के लिए शुभ नहीं माना जाता है और इसे पतन का कारण माना जाता है।
शाम को न सोने के वैज्ञानिक कारण
यदि विज्ञान की मानें तो शाम के समय सोने से आपकी रात की नींद खराब हो सकती है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपका पूरा लाइफ साइकिल डिस्टर्ब होता है। सूर्यास्त के साथ ही हमें अपने दिन के काम भी ख़त्म करने होते हैं, लेकिन यदि आप इस समय सो जाते हैं तो आपको देर रात तक जागकर अपने काम ख़त्म करने पड़ते हैं और रात में ठीक से नींद भी नहीं आती है। ठीक से न सो पाने की वजह से लोगों का पाचन तंत्र प्रभावित होने लगता है और हेल्थ पर इसका बुरा असर होता है।
इसे जरूर पढ़ें:घर की खुशहाली के लिए सूर्यास्त के बाद भूलकर भी न करें इन 6 चीजों का दान
Recommended Video
क्या है एक्सपर्ट की राय
इस बारे में हमारे एक्सपर्ट ज्योतिष अनिल जैन जी का कहना है कि भले ही धर्म शास्त्रों में सूर्यास्त के समय (सुख समृद्धि के लिए सूर्यास्त के समय करें ये काम)लेटने या सोने को माता लक्ष्मी के रूठने से जोड़ा जाता हो लेकिन ये हमारे स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है क्योंकि हम इस समय सोकर अपनी पूरी स्लीप साइकिल को डिस्टर्ब करते हैं और रात में देर से खाना खाते हैं जिससे कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
वास्तविकता चाहे जो भी हो और यदि आप शास्त्रों की न भी मानें तब भी आपके लिए शाम के समय सोना अच्छा नहीं है और आपको इन नियम का पालन जरूर करना चाहिए। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।