herzindagi
why my toilet bowl cannot flush know reason and solution

टॉयलेट बाउल की कर ली अच्छे से सफाई, फिर भी पानी हो रहा है जाम? जानें कारण और कैसे ठीक कर सकती हैं आप

इस समस्या को हल करना आसान नहीं होता, क्योंकि यह टॉयलेट में अंदर की समस्या के कारण होता है। अगर आप इसका सही कारण नहीं समझ पाएंगी, तो बिना प्लबंर के इसे ठीक नहीं कर सकती।
Editorial
Updated:- 2025-10-10, 16:51 IST

टॉयलेट में फ्लश करने के बाद अगर पानी रुक रहा है, तो समझ जाएं कि परेशानी बड़ी आने वाला है। अगर पानी धीरे-धीरे अंदर जा रहा है, तो यह भी एक बड़ी समस्या हो सकती है। कई लोगों के लिए यह समस्या धीरे-धीरे बहुत बड़ी हो जाती है, क्योंकि, इससे टॉयलेट का इस्तेमाल मुश्किल हो जाता है। हालांकि, क्या आपने सोचा है कि टॉयलेट जाम कब होता ह? कई लोग समस्या को समझ नहीं पाते हैं और तुरंत प्लंबर बुलाकर खर्चा कर देते हैं, लेकिन कई बार समस्या बड़ी नहीं होती। प्लंबर बुलाने से पहले आपको खुद इसका असली कारण समझने की कोशिश करनी चाहिए, हो सकता है कि आप खुद ही इसे ठीक कर लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको टॉयलेट बाउल में पानी जाम होने और कैसे इसे ठीक कर सकती हैं, इसके बारे में कुछ आसान टिप्स बताएंगे।

टॉयलेट में पानी क्यों रुकता है?

अगर आप फ्लश करते समय पेपर या कोई चीज डाल रहे हैं, तो पानी जाम होने का एक कारण यह भी हो सकता है। कई लोग टॉयलेट पेपर फ्लश में बहा देते हैं। शुरू में पानी आसानी से जाता रहता है, लेकिन एक दिन ऐसा आता है कि इससे पानी रुकने लगता है। पुराने या जमी हुई पाइपलाइन की वजह से भी पानी रुकता है। कभी-कभी सीवर की लाइन में एयर लॉक या हवा फंस जाने की वजह से भी पानी रुक जाता है।

why my toilet bowl cannot flush know reason and solution1

जाम टॉयलेट को कैसे ठीक करें?

  • टॉयलेट बाउल या पाइपलाइन में कहीं न कहीं जाम है, इसलिए पानी नीचे नहीं जाता है।
  • इसके लिए आप टॉयलेट प्लंजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर पाइप में एयर लॉक या हवा फंस रही होगी, तो पानी आसानी से नीचे चला जाएगा। इसके अलावा अगर कचरे की वजह से पानी अटका होगा, तो भी यह ठीक कर देगा। यह सबसे आसान और सबसे पहले ट्राई करने वाला तरीका है।
  • इसका यूज करते समय आपको पानी के नीचे जाने का इंतजार करना चाहिए। धीरे-धीरे बाउल से पानी कम हो जाता है।
  • इसके बाद आप 5 से 10 बार प्लंजर दबाएं। ध्यान रखें कि प्लंजर पूरी तरह पानी में डूबा हो।

why my toilet bowl cannot flush know reason and solution

दूसरा तरीका

  • अगर पानी नहीं जा रहा है, तो आप बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल करके देख सकती हैं।
  • इसे आप 1-1 कप लेकर बाउल में डालकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • इसमें पानी में पड़ने वाले बबल्स और रिएक्शन जाम को ढीला कर सकते हैं।
  • फिर फ्लश करें, पानी आसानी से नीचे चला जाएगा।
  • यह टॉयलेट क्लीनिंग हैक्स कोई नहीं बताएगा आपको।

how to fix clogged toilet

तीसरा तरीका

  • आप ड्रेनेज स्नेक या वायर का उपयोग कर सकती हैं।
  • अगर जाम ज्यादा गहरा होगा, तो प्लंज और बेकिंग सोडा का हैक काम नहीं करेगा, इसके बाद ड्रेनेज स्नेक का इस्तेमाल करके देख सकती हैं।
  • यह एक लंबी तार की तरह होता है जो अंदर पाइप लाइन में जाता है।
  • अगर यह आपका पास नहीं है, तो आप ग्लव्स पहनकर वायर या हेंगर का भी इस्तेमाल करके देख सकती हैं।
  • धीरे-धीरे घुमा कर जाम को बाहर निकालें, इससे हो सकता है पानी बहने लगे।

चौथा तरीका

मार्केट में ऐसे कई केमिकल क्लीनर आते हैं, जो जाम को ढीला कर देते हैं। यह अंदर फंसी चीजों को गला देते हैं, जिससे पानी नीचे बहने लगता है। यह भी जाम को ठीक करने का बेस्ट तरीका है। ध्यान रखें कि इसका यूज करते हुए सुरक्षा गाइडलाइन फॉलो करें।

इसे भी पढ़ें- Toilet Seat Cleaning Hack: नई जैसी आ जाएगी चमक! जब टॉयलेट सीट पर रगड़ेंगी यह एक सफेद चीज

why my toilet bowl cannot flush know reason and solution3

अगर इसके बाद भी जाम की समस्या ठीक नहीं हो रही है, तो हो सकता है कि पाइप में बिलकुल अंदर की तरफ कोई समस्या हो। इसके लिए आपको प्लंबर को बुला कर ही दिखाना होगा।

इसे भी पढ़ें- Toilet Cleaning Effective Tips: लो जी मिल गया टॉयलेट चमकाने का सबसे आसान और असरदार तरीका, आप भी करें ट्राई

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।