Toilet Seat Cleaning Hack: नई जैसी आ जाएगी चमक! जब टॉयलेट सीट पर रगड़ेंगी यह एक सफेद चीज

Toilet Cleaning Tips: घर को साफ-सुथरा रखने के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाले क्लीनिंग प्रोडक्ट से लेकर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपको किसी के घर की सफाई को चेक करना हो, तो उनके बाथरूम में जाकर देंखे। कई बार लोगों का पूरा घर सफेद रंग जैसा चमकता रहता है। लेकिन उनके टॉयलेट रूम से अजीब स्मेल आती रहती है। अब ऐसे में जब उनसे पूछा जाता है कि क्या आप अपना टॉयलेट रूम साफ नहीं करती है, तो अधिकतर जवाब यही आता है कि सफाई के बाद यही स्थिति बनी रहती हैं। अगर आप इस समस्या से बचना चाहती हैं, तो यहां आज हम आपको आसान और कारगर टॉयलेट सीट क्लीनर के बारे में बताने जा रहे हैं। देर किस बात की चलिए जानते है उस सफेद चीज के बारे में-
ईनो पाउडर से साफ करें टॉयलेट सीट की गंदगी

अगर आप अपने टॉयलेट सीट को नए जैसा चमचमता हुआ देखना चाहती है, तो ईनो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप नया और पुराना दोनों पैकेट का उपयोग कर सकती हैं।
- बाथरूम को उस वक्त साफ करें, जब इसका इस्तेमाल न करना हो।
- इनो टॉयलेट सीट पर लगे पीले और काले दाग को साफ करने में मदद करता है।
- इसके लिए एक प्लास्टिक बर्तन में (जिसका यूज नहीं करती हैं) टॉयलेट क्लीनर और ईनो डालकर मिक्स करें।
- अब इस तैयार लिक्विड सीट के चारों ओर डालकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अगर सीट ज्यादा गंदी है, तो ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें।
इसे भी पढ़ें-घर पर नेचुरल क्लीनर तैयार करके ऐसे करें दिवाली की साफ-सफाई
फिटकरी और टर्टरी का करें इस्तेमाल

- टॉयलेट सीट पर जमी गंदगी को हटाने के लिए आप फिटकरी और टर्टरी का यूज कर सकती हैं।
- सीट को क्लीन करने के लिए इन दोनों चीजों को पीसकर पाउडर तैयार कर लें।
- अब इसे क्लीनर में मिक्स करके सीट के किनारे और बीच में छिड़क कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- समय पूरा होने के बाद ब्रश की मदद से रगड़कर साफ करें।
बेकिंग सोडा से साफ करें पीलापन
अगर आपके किचन में ऊपर बताई गई चीजें नहीं है, तो आप बेकिंग सोडा का भी यूज कर सकती हैं। बेकिंग सोडा एक प्रकार का प्राकृतिक क्लीनर है, जो गंदगी को हटाने में बहुत कारगर होता है।
- एक कटोरी में बेकिंग सोडा लें।
- अब इसमें विनेगर और पानी डालकर मिक्स कर एक घोल तैयार करें।
- इसके बाद इस घोल को सीट पर डालकर 10-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- कुछ समय के बाद ब्रश की मदद से रगड़ते हुए साफ करें।
इसे भी पढ़ें-Toilet Cleaning Tips: बिना क्लीनर के भी कम खर्चे में चकाचक कर सकते हैं अपना टॉयलेट, यहां जानें सबसे आसान तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।