Toilet Cleaning Effective Tips: लो जी मिल गया टॉयलेट चमकाने का सबसे आसान और असरदार तरीका, आप भी करें ट्राई

Toilet Cleaning Effective Tips: साफ-सफाई के साथ-साथ घर के टॉयलेट को मेंटेन रखना भी हमारी जिम्मेदारी होती है। हाइजीन के लिए भी टॉयलेट का क्लीन होना बेहद जरूरी है। साथ ही, इससे घर आए मेहमान भी आपकी तारीफ करेंगे। कई लोगों को टॉयलेट साफ करना मुसिबत लगता है, क्योंकि इसे घंटों रगड़ना पड़ता है। कई लोग मार्केट में मौजूद क्लीनर लेकर भी आते हैं, जो कि काफी महंगे होने के साथ -साथ बहुत ज्यादा कारगर भी नहीं होता है।
अगर आप कम खर्च में ही टॉयलेट को एकदम चकाचक बनाना चाहते हैं, तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल करके अपने टॉयलेट को एकदम शीशे की तरह चमका सकते हैं। तो चलिए टॉयलेट साफ करने के इस कारगर टिप्स के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।
टॉयलेट साफ करने के आसान और असरदार उपाय

आवश्यक सामग्री
- नमक
- नींबू
- इनो
- बेकिंग सोडा
- डिटर्जेंट
इसे भी पढ़ें- गंदे से गंदा टॉयलेट भी साफ कर देगा ये घरेलू नुस्खा, बस डिटर्जेंट में मिलाएं ये 3 चीजें और देखें जादू
टॉयलेट साफ करने के लिए ऐसे बनाएं घोल
- सबसे पहले एक बर्तन में एक चम्मच नमक लें।
- उसमें आधा नींबू का रस मिलाएं।
- अब इसी बर्तन में छोटे चम्मच से आधा डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं।
- इसमें आधा लीटर पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। अगर टॉयलेट सीट ज्यादा गंदा है, तो इसमें आप बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं।
- इन सभी को चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाने के बाद, आखिर में एक छोटा पाउच इनो पाउडर मिला दें।
- इसके बाद, आप इस घोल से अपना टॉयलेट साफ कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- एक या दो नहीं.. गंदे Toilet को चकाचक बनाने के लिए फॉलो करें ये 3 Easy Tips
होममेड क्लीनर से इस तरह साफ करें टॉयलेट

- घर में तैयार इस लिक्विड को सबसे पहले टॉयलेट सीट पर डालें।
- ब्रश की मदद से इसे पूरे एरिया में फैलाकर लगा दें।
- इसके बाद ब्रश की मदद से इसे अच्छी तरह रगड़ें।
- आप देखेंगे कि सीट पर लगे सारे दाग धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं।
- इसी तरह दाग छूटने तक ब्रश से टॉयलेट की सीट को रगड़ते रहें।
- आखिर में सादे पानी से पूरे सीट को धो दें।
- अगर यह अभी भी गंदा दिखे, तो वही प्रक्रिया दोबारा करें।
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपका टॉयलेट बिल्कुल नए जैसा चमकने लगा है।
इसे भी पढ़ें- रोजाना टॉयलेट साफ करने का झंझट खत्म, बस इस्तेमाल करें ये 3 चीजें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।