Kitchen Hacks: सिंक की पाइप में फंसा हुआ खाना निकालने के बाद भी पानी रुक रहा है? जानें कारण और कैसे मिनटों में ठीक कर सकती हैं आप

किचन की सिंक में पानी फंसना आम समस्या नहीं है। क्योंकि, ऐसी स्थिति में आपको हर रोज बर्तन धोने में स्ट्रगल करना पड़ता है। अक्सर ऐसा तब होता है जब पाइप में खाना या अन्य कचरा फंस जाए। कई बार लोग जल्दबाजी में प्लेट में बचा हुआ खाना कचरे में नहीं डालते। ऐसे में रोज रोज- खाना सिंक में फंसता रहता है और एक दिन सिंक जाम हो जाता है। लोग लकड़ी, ब्रश और हर तरह से इसे साफ करने की कोशिश करते हैं, लेकिन किचन का सिंक साफ नहीं हो पाता। अगर आपने भी सिंक के पाइप की सफाई कर ली है, लेकिन फिर भी पानी नीचे नहीं जा रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कारण और ठीक करने के आसान टिप्स बताएंगे।
किचन सिंक में पानी क्यों रुकता है?
कई बार पाइप नहीं सिंक के नीचे लगे गोल यानी स्ट्रेनर में खाना फंसा होता है। लोग समझ नहीं पाते हैं कि समस्या क्या आ रही है, इसलिए उन्हें प्लबर को बुलाना पड़ता है। अगर आप नीचे लगे गोल यानी स्ट्रेनर को साफ कर लेंगी, तो आपको सिंक में पानी की समस्या नहीं होगी। दरअसल, खाना जाली में से निकल कर पाइप के ऊपर से फ्लैप या स्ट्रेनर में जाकर रोज जमा होता रहता है। धीरे-धीरे यह स्ट्रेनर को जाम कर देता है और पानी सिंक में ऊपर ही जमा होने लग जाता है। सिंक स्ट्रेनर या फ्लैप में छोटो-छोटे होल होते हैं। खाने के साबुत दाने और छिलके सिंक की जाली से तो निकल जाते हैं, लेकिन वहां जाकर फंस जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- पहली बार इस तरह से करें लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल, खाना नहीं होगा काला

सिंक स्ट्रेनर या फ्लैप की कैसे करें सफाई?
इसके लिए किसी पतली तिली का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे खाना स्ट्रेनर या फ्लैप से निकले पाइप से होते हुए बह जाएगा। हालांकि कई बार तिली डालने के बाद भी साफ नहीं हो पाता है, क्योंकि गंदगी बहुत ज्यादा जमा हो गई होती है।
- अगर तिली से सफाई नहीं हो पा रही है, तो पहले आप पाइप को स्ट्रेनर या फ्लैप से अलग कर दें।
- इसके बाद आप स्ट्रेनर को घुमाएं, इससे फंसा हुआ कचरा हिलने लगेगा और छेद में से निकलने लगेगा।
- ऐसे कचरा साफ हो जाएगा और पानी भी जाने लगेगा।
- इसके अलावा आप सिंक में गर्म जलता हुआ पानी डालकर भी गंदगी को गला सकती हैं।
- अगर यह तरीका भी काम न आए, तो आप तेज धार के पानी से इसे साफ कर सकती हैं।
- पानी की तेज धारा मारने से फंसा हुआ कचरा निकल जाएगा।
- सिंक साफ करने का आसान तरीका है।
इसे भी पढ़ें- गैस चूल्हे पर जम गए हैं चाय के जले हुए दाग? इस 1 घोल से आसानी से करें साफ
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।