बिना रगड़े Toilet Seat पर लगे जिद्दी दागों की होगी छुट्टी, बस पड़ेगी 1 रुपये के शैंपू और केले के छिलके की जरूरत

Toilet Seat Cleaning Hacks: टॉयलेट रुम घर का एक ऐसा कोना होता है जिसका इस्तेमाल रोजाना होता है। अब ऐसे में अगर इसे समय निकालकर हर तीसरे या चौथे दिन साफ न किया जाए, तो न केवल यह देखने में गंदा लगने लगता है बल्कि गंदी बदबू भी आने लगती हैं, जिसे बाद में आसानी से हटा पाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि कई बार काम ज्यादा होने के कारण डीप क्लीनिंग का समय नहीं मिल पाता है, जिसके कारण सफेद और चमकदार टॉयलेट सीट जिद्दी दागों से ढक जाती है। इन दागों को हटाने के लिए अधिकतर लोग बाजार से केमिकल वाले क्लीनर खरीदकर लाते हैं, लेकिन लगातार इसका इस्तेमाल करने की वजह से सीट का रंग हटने लगता है। इन सभी समस्याओं से छुटकारा पाना के लिए कई लोग घरेलू तरीके अपनाते हैं।
अगर आपके टॉयलेट सीट का रंग सफेद से काला-पीला हो गया है, तो आपको बता दें कि आप इसे रगड़कर हटाने के बजाय 1 रुपये वाला शैंपू और केले के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस लेख में आज हम आपको इन चीजों का कैसे इस्तेमाल करके अपने टॉयलेट सीट को चमका सकती हैं। नीचे देखें पूरा तरीका-
शैंपू और केले के छिलके से कैसे चमकाएं गंदा टॉयलेट सीट? (How to remove stain from toilet seat)
जरूरी सामान
- शैंपू
- केले का छिलका
- फिटकरी
- टाटरी पाउडर
इसे भी पढ़ें- Toilet Seat Cleaning Tips: जिद्दी दागों ने टॉयलेट सीट न छोड़ने की खा रखी है कसम? अपनाएं 15 रुपये वाला यह 1 जुगाड़
कैसे करें इस पेस्ट का इस्तेमाल ( How to use banana peel and shampoo remove stain)
- टॉयलेट सीट पर जमा जिद्दी दागों को हटाने के लिए सबसे पहले पके केले के छिलके को धूप में सुखा लो।
- इसके बाद सूखे हुए छिलके का पाउडर बनाएं।
- फिर इस पाउडर में पीसा हुआ फिटकरी मिलाएं।
- दोनों चीजों को मिक्स करने के बाद प्लास्टिक की कटोरी में निकालें।
- इसके बाद एक बर्तन में आधा मग गर्म पानी लें।
- अब कटोरी में थोड़ा सा पानी डालते हुए पेस्ट बनाएं।
- फिर इसमें शैंपू मिलाएं।
- शैंपू मिलाने के बाद इस पेस्ट को खराब टूथब्रश की मदद से सीट पर फैलाएं।
- 10-15 छोड़ने के बाद ब्रश से साफ करते हुए टॉयलेट सीट को साफ करें।
टॉयलेट सीट के ऊपर लगे कवर को कैसे साफ करें? (How to remove stain from Toilet Seat Cover)
वेस्टर्न टॉयलेट सीट के ऊपर एक कवर लगा होता है। हम सभी आमतौर पर सीट को अच्छे से साफ करते हैं, लेकिन कई बार कवर को साफ करना भूल जाते हैं या फिर इस पर लगे दाग छिप जाते हैं, जो बाद में समझ आते हैं। अब ऐसे में आप इसे चमकाने के लिए टाटरी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- टाटरी पाउडर को कटोरी में निकालें।
- अब इसमें टूथपेस्ट मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- फिर इस पेस्ट को सीट के कवर पर लगाकर सूखने दें।
- आखिर में सॉफ्ट ब्रश से रगड़ते हुए दागों को हटाएं।
इसे भी पढ़ें- रसोई की चोक्ड नाली हो या बाथरूम की गंदी टॉयलेट सीट? फिटकरी के ये हैक्स चुटकी में करेंगे समस्या दूर; बस ऐसे करें इस्तेमाल
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- Toilet Seat पर लगे पेशाब के धब्बों को कैसे हटाएं?
- Toilet Seat पर लगे पेशाब के धब्बों को हटाने के लिए शेविंग क्रीम को बेकिंग सोडा में मिक्स करके लगाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।