अच्छी देखभाल करने के बाद भी पौधों में नहीं आ रही है हरी मिर्च, जानें क्या है कारण

हरी मिर्च के पौधे की अच्छी देखभाल करने के बाद भी अगर यह मुरझाया हुआ है या इसमें फूल और फल नहीं आ रहे हैं, तो इसके कई कारण हो सकते हैं, आइए आज हम आपको इसी के बारे में बताते हैं। साथ ही, इसे वापस हरा-भरा बनाने के उपाय भी बताएंगे।
Updated:- 2024-11-07, 16:56 IST
how to grow green chillies

पौधे में पहले भर-भर कर हरी मिर्च की उपज होती थी, पर अब काफी टाइम से उसमें फूल भी नहीं आ रहे हैं, तो आपको अच्छी देखभाल करने की जरूरत है। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत यह भी रहती है कि वे पौधे की अच्छी केयर करने के बाद भी पौधे में हरि मिर्च नहीं आती हैं। इस तरह की स्थिति में हरी मिर्च की प्रोपर देखभाल जरूरी होता है।

अगर आपके मिर्च के पौधे में भी मिर्च नहीं लग रही है, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। आइए आज इसके कुछ प्रमुख कारण और उनके समाधान के बारे में ही विस्तार से जानते हैं।

पौधे में काफी समय से क्यों नहीं उपज रही है हरी मिर्च?

green chilly care

  • पौधे को पर्याप्त धूप न मिलना।
  • हो सकता है कि पौधे में ज्यादा पानी डाला जा रहा हो।
  • पौधे की मिट्टी ज्यादा देर तर गीली रहती हो।
  • पौधे की समय-समय पर छंटाई न करने के कारण इसमें फूल या मिर्च नहीं उग पाते हैं।
  • पौधे को उचित फर्टिलाइज़र न दिया जा रहा हो।

मिर्च के पौधे में ज्यादा उपज के लिए इन बातों का रखें ध्यान 

  • पौधे की मिट्टी में रोजाना पानी डालें, लेकिन ज्यादा गीला न करें।
  • दोपहर के समय पौधे पर पानी डालने से बचें।
  • पौधे की समय-समय पर छंटाई करें।
  • हरि मिर्च के पौधे में होममेड फर्टिलाइजर डालें।

इसे भी पढ़ें- हरी मिर्च की महंगाई से हैं परेशान, तो विकल्प में इन चीजों का करें इस्तेमाल

हरि मिर्च के पौधे की अच्छी देखभाल कैसे करें?

chilli-plant-flowering-time

मिर्च के पौधे को हरा-भरा बनाए रखने के लिए, गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट, हरी खाद, अंडे के छिलके, केले के छिलके, चाय की पत्ती, कॉफी आदि की मदद से होममेड खाद बनाकर मिट्टी में डाल सकते हैं। हमेशा ध्यान रखें कि पौधे में संतुलित उर्वरक का उपयोग करें। ये पौधों को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इसके अलावा, अगर आप बाजार वाली खाद का इस्तेमाल करते हैं, तो निर्देशों के अनुसार उर्वरक का प्रयोग करें। 

इसे भी पढ़ें-  घर पर लगाना है काली मिर्च का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।