घर पर लगाना है काली मिर्च का पौधा तो इन टिप्स को करें फॉलो

रसोई में इस्तेमाल होने वाले कई मसालों में से काली मिर्च एक ऐसा मसाला है, जिसके इस्तेमाल से सब्जी आदि चीजों का स्वाद लाजवाब भी हो सकता है और अगर नहीं डाला जाता है, तो किसी भी व्यंजन का स्वाद बिगड़ भी सकता है। खासकर ग्रेवी वाली सब्जी या नॉन वेज में इसका उपयोग खूब किया जाता है। व्यंजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सेहत को भी दुरुस्त रखने के लिए कई महिलाएं काली मिर्च का इस्तेमाल करती हैं।
ऐसे में काली मिर्च को खरीदने के लिए कई महिलाएं बाज़ार का रुख करती हैं। लेकिन, इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको बाज़ार जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। जी हां, क्योंकि, इस लेख में हम आपको घर पर काली मिर्च का पौधा लगाने के बारे में कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं। अगर आपको गार्डिंग करना करना पसंद है, तो आप आसानी से गार्डन में काली मिर्च का पौधा उगा सकती हैं, और उसे व्यंजन में इस्तेमाल भी कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
पौधा लगाने के लिए सामग्री
- बीज
- गमला
- खाद
- मिट्टी
- पानी
बीज होना चाहिए सही

किस भी फसल को लगाने के लिए ज़रूरी है बीज का सही होना। अगर बीज सही नहीं हो तो आप और हम कितना भी मेहनत कर लें पौधा कभी भी सही से फल नहीं देगा। इसलिए काली मिर्च का पौधा लगाने के लिए सही बीज का चुनाव करना या खरीदना बहुत ज़रूरो हो जाता है। काली मिर्च का बीज खरीदने के लिए आप किसी बीज भंडार का रुख कर सकती हैं। बीज भंडार में अच्छे से किस्म के बीज आसानी से मिल जाते हैं। यहां आप काली मिर्च का बीज (black pepper seeds) सीड या पौधे, दोनों के रूप में बीज का चुनाव कर सकती हैं। बीज के रूप में आप 1- 2 इंच पौधे का ही चुनाव करें।
इसे भी पढ़ें: भगवान शिव का प्रिय रुद्राक्ष का पौधा घर पर कैसे उगाएं?
पौधा लगाने के लिए मिट्टी तैयार करें

काली मिर्च का बीज खरीदने के बाद समय है मिट्टी तैयार करने की। इसके लिए आप जिस मिट्टी को गमले में डालने वाली हैं, उसे एक से दो बार अच्छे से फोड़कर एक दिन के लिए धूप में रख दें। अगले दिन मिट्टी में एक से दो मग खाद डालकर अच्छे से मिक्स कर दें और मिट्टी को गमले में डाल दें। गमले में मिट्टी डालने के बाद बीज को लगभग 1-2 इंच गहरा मिट्टी में दबाकर उपर से मिट्टी और एक मग पानी डालकर छोड़ दें।
अगर आपने काली मिर्च का बीज पौधे के रूप में चुनाव किया है, तो उसके लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी में खाद डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। इसके बाद गमले में पौधे को बीचो-बीच डालकर पकड़े रहे हैं और चारों साइड से मिट्टी डालकर बराबर कर लें। मिट्टी बराबर करने के बाद एक से दो मग पानी डालकर छोड़े दें।
जैविक खाद का करें चुनाव

सिर्फ पौधा लगाना ही काफी नहीं है बल्कि, आप पौधे के लिए कौन सा खाद उपयोग कर रहे हैं ये भी बहुत मायने रखता है। काली मिर्च के पौधे के लिए आप हमेशा ही जैविक खाद का ही चुनाव करें। गाय, भैंस आदि जानवरों के गोबर को भी खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में बचा हुआ भोजन भी खाद का काम कर सकता है। चाय पत्ती भी एक बेहतरीन खाद है। केमिकल खाद के इस्तेमाल से काली मिर्च का पौधा मर भी सकता है। इसलिए इसके इस्तेमाल से आप बचें।
सिंचाई और कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव

बीज लगाने और नियमित खाद डालने के अलावा काली मिर्च के पौधे (black pepper plant) में नियमित पानी डालना भी बहुत ज़रूरी है। पौधा 2-3 इंच बड़ा हो जाए तो सप्ताह में एक से दो बार पानी डालें। पानी डालने के साथ-साथ मौसमी कीड़ों के साथ अन्य कीड़ों से पौधे से दूर रखने के लिए कीटनाशक स्प्रे का छिड़काव करते रहे हैं। होममेड कीटनाशक स्प्रे आप बेकिंग सोडा, नीम के पत्ते, सिरका और नींबू के रस से भी बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गमले में आप भी आसानी से कद्दू का पौधा उगा सकती हैं, जानिए कैसे
फसल की कटाई

बीज लगाने के लगभग आठ से दस महीने बाद पौधे में फल दिखाई देने लगते हैं। जब पौधे में फल दिखाई दें तो आप इसे पकने के लिए छोड़ दें। जब फल पक जाए तो उसे तोड़कर कुछ दिनों के लिए धूप में रख दें। धूप में रखने के बाद फसल के छिलके को हटाकर आप व्यंजन बनाने या भी हेल्थ लाभ के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit(@healthline.com,balconygardenweb)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।