दूल्हे को 'Groom' और दुल्हन को 'Bride' ही क्यों कहते हैं?

पति को इंग्लिश में हसबैंड ही क्यों कहा जाता है इसके पीछे की कहानी तो पहले ही हम आपको बता चुके हैं, लेकिन भला दूल्हे को ग्रूम और दुल्हन को ब्राइड क्यों कहा जाता है उसके बारे में भी जान लीजिए। 

 
Why Man is called Groom during marriage

Why Married Man is Called Husband| शादी एक शब्द भर नहीं इमोशन है। इस एक शब्द से ना जाने कितने लोग जुड़े रहते हैं। कई रस्में, कई रिवाज, कई कस्में और बहुत सारे वादे सिर्फ इस एक शब्द से जुड़ जाते हैं। इसलिए तो इसे लेकर इतनी तैयारियां करवाई जाती हैं। शादी से जुड़े कई ऐसे शब्द भी हैं जिन्हें हम जानते तो हैं, लेकिन पहचानते नहीं हैं। उदाहरण के तौर पर इंग्लिश में दुल्हन को ब्राइड कहा जाता है और दूल्हे को ग्रूम, लेकिन इन्हीं शब्दों का इस्तेमाल क्यों किया गया, क्या आपको यह पता है?

शादी से जुड़े कई शब्दों के बारे में हम आपको पहले ही बता चुके हैं। जैसे सुहागरात को सुहागरात ही क्यों कहा जाता है, पति को इंग्लिश में हसबैंड ही क्यों कहा जाता है, पत्नी को हमेशा वाइफ ही क्यों कहते हैं आदि। आज इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं ब्राइड (Bride) और ग्रूम (Groom) शब्दों के पीछे की कहानी।

अगर बात ब्राइड और ग्रूम की हो रही है, तो मैं आपको बता दूं कि यह बहुत ही ज्यादा सेक्सिस्ट टर्म्स लग सकती हैं, लेकिन कई सौ सालों पहले बनाए गए शब्दों का अर्थ काफी हद तक वैसा ही थी।

क्यों दूल्हे को कहा जाता है ग्रूम? (Why Man is Called Groom)

ग्रूम शब्द को हम 1600 के दशक से जोड़ सकते हैं। Language Linguistics Conlangs Blog में इसकी जानकारी दी गई थी। ग्रूम असल में ब्राइडग्रूम (Bridegroom) शब्द का शॉर्ट फॉर्म है। ब्राइडग्रूम शब्द नेटिव इंग्लिश भाषा के शब्द brydguma से लिया गया है। इस शब्द का अर्थ होता है सूटर। हालांकि, इस शब्द को तोड़ा जाए, तो दो शब्द बनकर सामने आएंगे। Bryd या ब्राइड और guma या ग्रूम जिसका अर्थ है लड़का या पुरुष। पुरानी भाषा से चलते-चलते ब्राइडग्रूम शब्द ने मॉर्डन फॉर्म ले लिया।

meaning of bride and groom

ग्रूम शब्द का मॉर्डन फॉर्म में बदलते-बदलते अलग मतलब ले आया है। यहां ग्रूमिंग मतलब खुद से संवारना, सजाना, भरण-पोषण करना होता है। अगर शब्द के इतिहास को देखें, तो Guma को एक समय पर सर्वेंट या नौकर से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा व्यक्ति जो किसी की खिदमत कर सके। ऐसे में ग्रूमिंग के दो अर्थ निकलकर आते हैं। पहला भरण-पोषण करने वाला आदमी और दूसरा खुद को सजाना संवारना।(शादी की पहली रात को सुहागरात ही क्यों कहा जाता है?)

इसके हिसाब से ग्रूम एक ऐसा व्यक्ति है जो पत्नी को सजाए-संवारे और उसका भरण-पोषण करे या उसके लिए हमेशा काम करे।

क्यों दुल्हन को कहा जाता है ब्राइड? (Why is Women Called bride)

अब बात करते हैं ब्राइड शब्द की और इसके बारे में जानकर शायद आप थोड़ी ऑफेंड हो जाएं। Bride शब्द का उद्गम ओल्ड इंग्लिश शब्द bryd से हुआ है। इस शब्द को प्रोटो-इंडो यूरोपियन शब्द से लिया गया है। कुल मिलाकर किसी जर्मन या लैटिन भाषा से चलकर यह शब्द इंग्लिश में यूज हुआ है। अब bryd शब्द का उद्गम Bru शब्द से माना जाता है जिसका शाब्दिक अर्थ है - खाना बनाना या पकाना। पुराने समय में दुल्हन का काम खाना पकाने का ही समझा जाता था।

bride and groom word meaning

हालांकि, आगे बढ़ते-बढ़ते इन शब्दों का मतलब बदल गया है और इन्हें बस दूल्हा और दुल्हन की पहचान बताने वाला शब्द समझा जाता है, लेकिन फिर भी इनका ओरिजन देखा जाए, तो आप पाएंगे कि इनकी शुरुआत पितृसत्तात्मक विचारों से ही हुई है।

इसे जरूर पढ़ें- Wife शब्द का मतलब क्या जानती हैं आप?

यही कारण है कि कुछ समय पहले अमेरिका में हसबैंड (Husband) शब्द को लेकर विवाद हुआ था जब ऑड्रा फिगेराल्ड (Audra Fitzgerald) नामक एक अमेरिकी इंफ्लूएंसर ने अपने ट्विटर अकाउंट से बहस छेड़ दी थी कि हसबैंड शब्द सेक्सिस्ट है और वह अपने पति को पार्टनर के रूप में देखना चाहती हैं, मालिक के रूप में नहीं। पति को इंग्लिश में हसबैंड कहा जाता है इसके बारे में तो हमें पता है, लेकिन हसबैंड शब्द का मतलब भी सेक्सिस्ट ही होता है। इसके ओरिजन को देखें, तो अर्थ निकल कर आता है- घर का मालिक। अब आज के समय में पति घर का मालिक हो यह जरूरी नहीं, लेकिन पुराने जमाने की बात तो कुछ ऐसी ही होती थी।

ऐसे ही वाइफ शब्द का मतलब देखें तो ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में यह डेफिनेशन दी गई है 'the woman that somebody is married to' यानि एक ऐसी स्त्री जिससे किसी ने शादी की हो। पर इसका ओरिजन बताता है कि इस शब्द को भी यूरोपीय भाषाओं से लिया गया था जिसका अर्थ था महिला।

इन शब्दों के उपयोग को लेकर आपकी क्या राय है? अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP