What Is The Meaning Of Word Suhagraat: जय माल, सिंदूर दान, सात फेरे, कन्यादान, गठबंधन जैसी कई रस्मों के नाम आपको पता होंगे। शादी की हर रस्म का मतलब और उसका नाम हमें पता है, लेकिन शादी के बाद की एक रस्म ऐसी भी है जिसके बारे में बात करने से लोग थोड़ा कतरा जाते हैं। नए जोड़े के जीवन में सुहागरात बहुत ही अहम रस्म होती है। यह सिर्फ हिंदू शादियों में नहीं, बल्कि बौद्ध, सिख, जैन, मुस्लिम शादियों में भी निभाई जाने वाली रस्म है। हालांकि, कुछ कल्चर इसे शादी के चौथे दिन निभाते हैं जैसे पश्चिम बंगाल और ओडिशा में शादी के चौथे दिन को इस रस्म के लिए शुभ माना जाता है।
इस शब्द को हम सिर्फ एक ही चीज से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आपको बता दूं कि इसका मतलब उतना ही पवित्र है जितना शादी का होता है। यह शादी की अन्य रस्मों की तरह ही महत्वपूर्ण है। सुहागरात शब्द का मतलब हिंदी भाषा के अनुसार क्या होता है?
शादी की रात को सुहागरात कहने के पीछे कोई तो कारण होगा? आज हम इसके बारे में ही थोड़ी बात कर लेते हैं।
संस्कृत शब्द सौभाग्य से सुहाग का उद्गम माना जाता है। सुहाग और सुहागन शब्द शादी से जुड़ा हुआ है। पति के सौभाग्य को बढ़ाने के लिए सुहाग की निशानियां सुहागन को पहनाई जाती हैं। अब सुहागरात शब्द को देखें तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है। सुहाग और रात, इस रस्म को भी इसलिए नाम बहुत ही उपयुक्त दिया गया है। यानी शादी के बाद सुहागन की पहली रात।
इसे जरूर पढ़ें- अधिकतर भारतीय जोड़ों की ऐसी बीतती है पहली रात, सामने आई रोचक जानकारी
सुहाग रात के दौरान मुंह दिखाई की एक रस्म भी होती है। इस रस्म में दूल्हा अपनी दुल्हन का घूंघट उठाकर उसका चेहरा देखता है। हिंदू रिवाजों को देखें तो अर्धांगिनी शब्द महिला के साथ मुंह दिखाई की रस्म के बाद ही जुड़ता है।
2013 में लॉन्जरी कंपनी Bluebella द्वारा किया गया सर्वे बताता है कि शादी की रात को 48% लोग सोते हैं। कुल 48% में से 52% महिलाओं का कहना था कि वह शादी की रात को इतना ज्यादा थकी हुई होती हैं कि उन्हें सोना ही सबसे अच्छा लगता है।
यह विडियो भी देखें
इनमें से 10% का कहना था कि वो लोग इतने ज्यादा नशे में होते हैं कि उन्हें सोना ही बेहतर लगता है। अरेंज मैरिज करने वाले एक तिहाई लोगों का कहना था कि उन्होंने कम से कम दो दिन का इंतजार किया ताकि वो अपने पार्टनर को अच्छे से जान लें।
इसके अलावा, जोड़ों का यह भी कहना था कि उन्हें शादी की पहली रात इंटिमेट होने को लेकर काफी प्रेशर महसूस होता है।
सर्वे के 16% रेस्पॉन्डेंट्स का कहना था कि उन्हें पहली रात की इंटिमेसी से डिसपॉइंटमेंट हुई क्योंकि उनकी उम्मीदें इससे काफी ज्यादा थीं।
इसे जरूर पढ़ें- सजाना चाहती हैं सुहागरात का कमरा तो अपनाएं ये तरीके, कमरे को दें रोमांटिक टच
सर्वे ने यह भी बताया कि सुहागरात के दौरान लोग क्या करना पसंद करते हैं।
हां, सर्वे में हिस्सा लेने वाले कुछ लोग ऐसे भी थे जिनका कहना था कि शादी की रात को उन्होंने अपनी पसंदीदा टीवी सीरीज और वीडियो देखकर सो जाते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।