दिवाली का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लोग इस त्योहार में अपने अपने घर की साफ सफाई करते हैं, लाइटिंग करते हैं, फूल-माला और दीए एंव रंगोली से डेकोरेट करते हैं। इस साल देश भर में 12 नवंबर को दीपावली का त्योहार मनाई जाएगी। लोग भले ही घरों में रंग बिरंगी लाइट से डेकोरेट न करें, लेकिन दरवाजे, आंगन और पूजा रूम में रंगोली जरूर बनाते हैं। बता दें कि हिंदू धर्म में रंगोली को बहुत शुभ माना गया है। बहुत से लोगों को इसके पीछे की कहानी नहीं पता है, तो चलिए आज के इस लेख में हम रंगोली से जुड़ी कुछ फैक्ट के बारे में बताएंगे।
रंगोली को लेकर लेकर दूसरी मान्यता यह भी है कि जब भगवान लंका से रावण का वधकर अयोध्या आए थे तब अयोध्या वासियों ने खुशी से रंगोली या चौक बनाया था। इसके अलावा घी के दीप जलाकर धूमधाम से भगवान श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता का स्वागत किया गया था।
इसे भी पढ़ें: Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर घर के आंगन में इस तरह बनाएं गणेश जी के रंगोली डिजाइन
यह विडियो भी देखें
रंगोली को लेकर यह मान्यता है, कि बनाए गए चौक और चित्रों के माध्यम से अपने भाव को दर्शाता है। साथ ही रंगोली एक प्राचीन संस्कृत शब्द है। पहले के समय में चावल आटे के घोल, फूल और चूना से रंगोली बनाई जाती थी। आज के समय में रंगोली बनाने के लिए तरह तरह के रंग से बने रंगोली, आटा का उपयोग किया जाता है। आज के समय में इंटरनेट में कई तरह के डिजाइन उपलब्ध है, जिसकी मदद से रंगोली बनाई जाती है। माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लोग लक्ष्मी पद चिन्ह, कलश और स्वास्तिक समेत कई तरह के डिजाइन बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें: दीपावली में इन अलग-अलग तरह के दीए जलाने से मिलते हैं विशेष लाभ, आप भी जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।