Diwali Rangoli Designs: दिवाली पर घर के आंगन में इस तरह बनाएं गणेश जी के रंगोली डिजाइन

Rangoli Designs: दिवाली का त्योहार इस बार 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में हर किसी ने इस दिन को खास बनाने के लिए अपनी तरफ से तैयारी भी कर ली होंगी, साथ ही घर को कैसे सुंदर बनाना है इसके बारे में सोच लिया होगा। कई घरों में तो लाइट भी लग गई होंगी। वहीं कुछ लोग नए सामान को खरीदने की तैयारी कर रहें हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई माता लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहता है। इस दिन के लिए घरों में रंगोली से आंगन और मंदिर को सजाया जाता है, जिसके डिजाइन पहले से ही पसंद करके रख लिए जाते हैं।
इस बार आप फूल या फिर मोर डिजाइन की जगह अपने आंगन में गणेश जी के रंगोली डिजाइन को क्रिएट करें इससे आपके घर का आंगन सुंदर नजर आएगा। साथ ही हर तरफ पॉजिटिविटी रहेगी। चलिए जानते हैं कौन से डिजाइन आप इस दिवाली अपने घर पर बना सकती हैं।
गणेश मुख रंगोली डिजाइन

हम जो भी पूजा करते हैं तो सबसे पहले भगवान गणेश का नाम लेते हैं। दिवाली पर भी आप सबसे पहले गणेश जी के रंगोली डिजाइन को क्रिएट करें फिर घर में दिए सजाएं। इसके लिए आप गणशे मुख वाले रंगोली डिजाइन को अपने घर पर डिजाइन कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है। बन आपको यहां बताई गई इन टिप्स को फॉलो करना है।
- सबसे पहले आपको चॉक की मदद से रंगोली के डिजाइन को फ्लोर पर ड्रॉ करना है।
- इसके बाद अंदर की तरफ गणेश जी के फेस को क्रिएट करना है।
- अब अलग-अलग कलर लेने हैं और जो डिजाइन चॉक से बनाया गया है उसके हिसाब से आउटलाइन करनी है।
- जब आउटलाइन का काम पूरा हो जाए तो फिर उसमें कलर भरने हैं।
- इसके बाद बाहर की ओर गोल डिजाइन को क्रिएट करना है।
- फिर इसके आस-पास दीये लगाने हैं इससे रंगोली और ज्यादा सुंदर नजर आएगी।
टिप्स: इस बात का ध्यान रखें की रंगोली के लिए डार्क कलर का ज्यादा इस्तेमाल करें, तभी रात के समय ये दिये लगाने के बाद ज्यादा सुंदर नजर आएगी।
श्री गणेश डिजाइन करें क्रिएट

अगर आपके पास समय कम है और घर में रंगोली बनाना जरूरी है तो इसके लिए ये डिजाइन सबसे सिंपल (कलरफुल रंगोली बनाने का तरीका) हैं और इसे बनने में सिर्फ 15 मिनट लगेंगे। इसको बनाने के लिए आपको ज्यादा रंग की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इसे बनाने के लिए पहले चॉक की मदद से गणेश जी के मुख और श्री के डिजाइन को क्रिएट करें।
- इसके बाद आटे से उसकी आउटलाइन करें।
- रोली से गणेश जी के सिर पर टीके का डिजाइन बनाएं।
- इसके बाद हल्दी और रोली से श्री के डिजाइन में डॉट बनाएं।
- इस तरीके से 15 मिनट में आपकी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
- आप चाहे तो इसके आसपास फूल भी सजा सकती हैं वरना दीए लगाकर इस रंगोली को और ज्यादा सुंदर दिखा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Rangoli Designs for Puja Room: पूजा स्थल पर बनाने जा रहे हैं रंगोली तो इन बातों को रखें ध्यान
इन बातों का रखें ध्यान
- रंगोली बनाते समय सही दिशा का ध्यान रखना जरूरी है। इससे घर में सुख समृद्धि (दिवाली डेकोरेशन आइडिया) बनी रहती है।
- सही रंगो को चुनें ताकि रंगोली अच्छी लगे।
- रंगोली में रंग भरने के बाद दोबारा इन्हें हटाकर दूसरा रंग ना भरें इससे वो खराब हो जाएगी।
- फ्लोर अगर गीला है तो वहां पर रंगोली न बनाएं।
इसे भी पढ़ें: Rangoli Design: इस तरह बनाएं डिफरेंट रंगोली डिजाइन
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।