
देव दिवाली का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस साल यह दिन 5 नवंबर को पड़ रहा है। ऐसे में देशभर की कई सारी ऐसी जगहें हैं, जहां पर खास तरीके से देव दिवाली को मनाया जाता है। लोग इस दिन दीपदान जरूर करते हैं। इसका महत्व सबसे ज्यादा होता है। साथ ही कई जगह पर इस दिन खास तरीके की पूजा होती है, जिसमें पूजा सामग्री का खास महत्व होता है। आइए पंडित जन्मेश द्विवेदी जो कि रोहिणी में मौजूद दुर्गा माता मंदिर के पुजारी हैं, उनसे पूरी सामग्री की जानकारी लेते हैं।
देव दिवाली के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन गंगा नदी के तट पर दीपदान करने का विधान है। ऐसे में कई सारी पूजा सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

देव दिवाली पर भगवान विष्णु की पूजा करने से सौभाग्य, धन-धान्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दीपदान करने से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और भक्तों के घर में सुख-शांति का वास होता है। इसलिए पूर्ण सामग्री के साथ आपको इस पूजा को पूर्ण करना चाहिए। इससे आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी। आप चाहें तो दीपदान के लिए किसी मंदिर में जाकर भी पूजा को करा सकती हैं। इससे भी आपके द्वारा की गई पूजा अच्छे से पूरी होगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।