Unique Rangoli Design for Diwali: इस दिवाली इन खूबसूरत रंगोली से सजाएं अपना घर, देखें डिजाइंस

दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में घर की साफ सफाई की जाती है। घर को सुंदर तरीके से सजाया जाता है। दिवाली के खास मौके पर रंगोली बनाई जाती है। ज्यादातर गेट के बाहर और कमरे के बीच में रंगोली बनाकर घर को सजाया जाता है।
क्या इस बार भी आप सुंदर के साथ साथ सिंपल रंगोली डिजाइन की तलाश में हैं? आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए ऐसे डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें देख हर कोई आपकी तारीफ जरूर करेगा। चलिए एक नजर डालते हैं खूबसूरत रंगोली डिजाइंस पर।
पान लिफ रंगोली डिजाइन (Paan Leaf Rangoli Design)

पूजा से लेकर डेकोरेशन में पान के पत्तों का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस दिवाली पान के पत्तों वाली रंगोली बना सकती हैं। आप चाहें, तो बाजार से इस फोटों में दिखाई गई रंगोली खरीद सकती हैं।
घर पर रंगोली बनाने के लिए पहले मार्कर से पत्तों का डिजाइन बना लें। अब पत्तों के अंदर फूल बना लें। इस डिजाइन को अपने मन पसंद रंगों से भर लें। रंगोली की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप मोतियों का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ग्लू से पत्तों के कोनों को सजाएं।
मोर रंगोली डिजाइन

मोर बेहद सुंदर पक्षी है। मोर के पंख को किताब और घर में रखना शुभ माना जाता है। दिवाली के त्योहार के दिन घर में रंगोली बनाई जाती है। रंगोली से घर सुंदर लगता है। अगर आप इस कन्फ्यूजन में हैं कि इस बार कौन सी रंगोली डिजाइन बनाना है, तो मोर डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
मोर डिजाइन बनाना बेहद आसान है। इस डिजाइन की खासियत यह है कि आप मोर बनाने के लिए कई रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने हिसाब से डिजाइन का साइज चुन सकती हैं। (देखें सुंदर रंगोली डिजाइंस)
इसे भी पढ़ें: Rangoli Design 2023: ये रहा रंगोली का सबसे बेस्ट डिजाइन, सब देखकर कहेंगे- वाह! वाह! क्या बात है!
ऐपन रंगोली डिजाइन
ऐपन एक तरह का आर्ट है। उत्तराखंड के कुमाऊं में त्योहारों के दौरान घरों को सजाने के लिए ऐपन कला का इस्तेमाल किया जाता है। आप इस दिवाली अपने घर को सुंदर बनाने के लिए ऐपन डिजाइन वाली रंगोली ट्राई कर सकती हैं।
आप बाजार से ऐपन स्टिकर रंगोली खरीद सकती है। यह ज्यादातर सफेद और लाल रंग के कॉम्बिनेशन से बनाई जाती है। अगर आप घर पर ऐपन बनाना चाहती हैं, तो रेड एण्ड व्हाइट कलर के पेंट या अन्य रंग खरीद लें। अब अपनी पसंद अनुसार फ्लोरल से लेकर दिया डिजाइन बना लें।
पहाड़ में ऐपन के लिए घर पर ही रंग बनाया जाता है। चावल को करीब आधे घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद सील बट्टे में चावल को अच्छे से पीसा जाता है, ताकि यह लिक्विड फॉर्म में बदल जाए। अब इस लिक्विड से ऐपन डिजाइन बनाया जाता है। (दिवाली पर घर को कैसे सजाएं)
इसे भी पढ़ें: Diwali Thali Decoration: इस दिवाली पूजा की थाली को यूं सजाएं
दीया रंगोली डिजाइन

दिवाली के त्योहार पर हर जगह केवल रोशनी ही रोशनी नजर आती है। घर में दीए जलाए जाते हैं। दीयों से घर को जगमगाया जाता है। अगर आप भी दिवाली पर रंगोली बनाने की सोच रही हैं, तो दीया डिजाइन बनाएं। आप रंग, फूल और पेंट से रंगोली बना सकती हैं। कितनी जगह में दीया बनाना है, यह भी आप अपने हिसाब से देख सकती हैं।
आप भी इस दिवाली इन आसान और सुंदर रंगोली के डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।