herzindagi
Origin of 12 in a dozen

ना 11 और ना ही 13, आखिर 1 दर्जन में क्यों होता है 12 काउंट? क्या आपने कभी सोचा इसके पीछे का कारण

हम में अधिकतर लोगों को केला खाना पसंद ही होता है। अब ऐसे में जब बाजार इसे खरीदने जाते हैं, तो हम दुकानदार से केले का भाव पूछते हैं, इस पर उसका जवाब 40,50 या 70 रुपये दर्जन होता हैं। अब हम ऐसे में आइडिया लगा लेते हैं कि 1 दर्जन में 12 केले मिलेंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर 1 दर्जन में इतने ही केले क्यों मिलते हैं। अगर नहीं, तो पढ़ें पूरा आर्टिकल और पाएं जानकारी-
Editorial
Updated:- 2025-09-10, 13:34 IST

Why are there only 12 in a dozen: केले की बात हो या अंडे की अक्सर ये चीजें दर्जन के भाव में दुकान में बिकती है। अब ऐसे में जब भी हम लोग बाजार केला लेने जाते हैं, तो दुकानदार से भाव पूछकर उसे खरीद लेते हैं और हम केले की संख्या को लेकर किसी प्रकार का सवाल-जवाब नहीं करते हैं कि कम है या ज्यादा क्योंकि हमें पता होता है कि 1 दर्जन में 12 केले मिलेंगे। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर एक दर्जन 12 की संख्या क्यों गिनी जाती है। 12 की जगह 10-11 या फिर 13 भी तो लिया जाता है, पर ऐसा क्यों नहीं। यह सवाल भले ही आसान या सिंपल सा लग रहा है, लेकिन आज भी हम में से बहुत सारे लोगों को इसका जवाब नहीं मालूम है। आज हम जिस नंबर सिस्टम का उपयोग करते हैं, वह काफी हद तक हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन चुकी है, लेकिन अगर उसके बारे में पूछ लिया तो हम इससे अनजान होते हैं।

अगर आपको भी इसके बारे में नहीं पता है, तो इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर 12 संख्या को ही क्यों 1 दर्जन में काउंट किया जाता है।

1 दर्जन में क्यों गिना जाता है 12?

Why is a dozen 12

अगर कोई अचानक 1 दर्जन में 12 की जगह 11 केले दे तो हम यह कहेंगे कि कि भाई ऐसा तो नहीं होता 1 दर्जन में 12 केले मिलते हैं। इसके पीछे हम घंटों बहस भी कर सकते हैं, लेकिन अगर वह 12 के पीछे की वजह पूछने लग जाए, तो हम चुप हो जाएंगे। ऐसा इसलिए क्यों हमें इसके पीछे का कारण ही नहीं है कि आखिर क्यों 1 दर्जन में 12 ही होते हैं।

उत्तर- इसके पीछे का जवाब यह है कि 12 पहली बात तो सम संख्या है। साथ ही यह 1, 2, 3, 4 और 6 से पूरी तरह विभाजित किया जा सकता है। वहीं 10 को केवल 1, 2 और 5 से और 13 को केवल 1 और 13 से विभाजित किया जा सकता है। वहीं अगर 11 की भी बात करें तो उसे केवल 1 या 13 से डिवाइड कर सकते हैं।

ऐसे में 12 का विभाजन पुराने समय में व्यापारियों और आम लोगों के लिए चीजों को बांटने और हिसाब-किताब रखने में बहुत मददगार होता था। जब आप किसी वस्तु को आधे, तिहाई या चौथाई में बांटना चाहते थे, तो 12 की संख्या इसे बेहद आसान बना देती थी।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- 'बाप रे बाप' आम है या सोना, दर्जन भर खरीदने के लिए खर्च करने पड़ेंगे 5 से 10 हजार रुपये

1 दर्जन 12 के पीछे प्राचीन सभ्यता भी शामिल

Origin of the number 12 in a dozen

ऊपर बताए गए कारण के अलावा, कई प्राचीन सभ्यताओं ने गिनती के लिए 12 की प्रणाली का इस्तेमाल किया। बेबीलोनियन और सुमेरियन जैसी सभ्यताओं ने 60 के आधार पर अपनी गिनती प्रणाली विकसित की थी। यह प्रणाली 12 पर आधारित थी, क्योंकि 60 को 12 से विभाजित किया जा सकता है। यही कारण है कि आज भी हम समय को 60 मिनट और 60 सेकंड में और एक दिन को 24 घंटों में (12 + 12) देखते हैं।

हाथ की उंगलियों से काउंट करना होता है आसान

Historical reasons for 12

1 दर्जन में 12 होने के पीछे एक और दिलचस्प बात यह है कि हमारे हाथों की उंगलियों से भी 12 पोर होते हैं। अंगूठे के सहारे हम अपनी उंगलियों के तीन भागों को गिन सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- हैकर्स से जुड़े ये फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।