पहले के समय जब किसी भी राशन दुकान पर सामान लेने जाते हैं, तो वह हिसाब के लिए कैलकुलेटर का इस्तेमाल थे। हालांकि आज भी बहुत सी दुकानों में आज भी इसकी मदद से हिसाब किया जाता है। लेकिन बदलते दौर में जहां न केवल लोगों के रहने-सहने का तरीका बदल है बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजे भी परिवर्तित हो गई है। इसी में से एक है गुण-गणित लगाने वाले कैल्क्युलेटर का। आज के समय हम किसी भी चीज को गुणा-भाग, जोड़-घटाना करने के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। इससे न केवल हम तुरंत हिसाब कर सकते हैं अपितु अलग से किसी मशीन को खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती है। यकीनन हम में से भी बहुत से लोगों ने नॉर्मल और मोबाइल फोन दोनों कैलकुलेटर का यूज किया है। पर क्या आपको पता है कि मोबाइल और नॉर्मल कैलकुलेटर के हिसाब करने के तरीके में अंतर है। हो सकता है कि यह लाइन पढ़ने के बाद आपको हैरानी हो, लेकिन यह सच है।
इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ये दोनों कैल्क्युलेटर किस टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं। किसे गणित के हिसाब से सही माना जाता है। चलिए नीचे आर्टिकल में समझिए पूरा गणित-
नॉर्मल कैलकुलेटर में 5+5÷5 का क्या आता है जवाब?
किसी भी टेक्नोलॉजी को समझने के लिए उसके बेस को समझना बहुत जरूरी है। इसी प्रकार अगर आप नॉर्मल और मोबाइल कैल्क्युलेटर किस प्रकार काम करता है, तो इसके लिए यह जानना अहम है कि आखिर दोनों के हिसाब-किताब में कौन सा नियम लागू होता है। बता दें कि जब आप नॉर्मल कैल्क्युलेटर से सवाल करते हैं, तो वह आपके दिए प्रश्न को बाईं से दाईं ओर की तरफ सॉल्व करता है।
अब ऐसे में जब आप इसे 5+5÷5 प्रश्न हल करने को कहते हैं, तो नॉर्मल कैल्क्युलेटर पहले 5+5 को सॉल्व करता है। इसके बाद जो उत्तर मिलता है, उसे 5 से भाग करता है और जवाब में हमें 2 मिलता है। वहीं जब आप मोबाइल कैल्क्युलेटर का इस्तेमाल करते हैं।
मोबाइल कैलकुलेटर में 5+5÷5 का क्या आता है जवाब?
ऊपर बताया कि नॉर्मल कैल्क्युलेटर में जब आप 5+5÷5 को हल करते हैं, तो उसका फाइनल उत्तर 2 आता है। वहीं अगर मोबाइल कैल्क्युलेटर को 5+5÷5 प्रश्न हल करने को देते हैं, तो वह BODMAS नियम को फॉलो करता है। ऐसे में जब आप 5+5÷5 को सॉल्व करने को देते हैं, तो वह गणित के BODMAS नियम के अनुसार पहले 5 को 5 से भाग करता है जिसका जवाब 1 आता है। इसके बाद वह 1 में 5 को जोड़ 6आता है।
इसे भी पढ़ें-V शेप में ही क्यों उड़ते हैं पक्षी? जानें इसकी वजह
नॉर्मल कैल्क्युलेटर में मोबाइल कैल्क्युलेटर में किसका जवाब माना जाता है सही?
अलग-अलग उत्तर आने पर यह प्रश्न मन में आता है कि अब किसका उत्तर सही माना जाएगा। बता दें कि हमारे स्मार्टफोन की कैल्क्युलेटर ऐप, नॉर्मल कैलकुलेटर के मुकाबले सटीक जवाब देता है। मोबाइल फोन दरअसल BODMAS के नियम के अनुसार सवालों को हल करता है।
वहीं साधारण कैल्क्युलेटर में कोडिंग बहुत ही लॉजिक बेस पर आधारित है, जो यूजर के दिए गए इनपुट के सीधे क्रम को प्रोसेस करते हुए जवाब देता है। सीधे और सरल भाषा में समझे तो किसी भी सवाल को इस तरह से हल कर पाता है, जो अंक पहले दबाया जाता है।
इसे भी पढ़ें-कुआं हमेशा गोल ही क्यों होता है? 99% लोग नहीं जानते इसका सही जवाब...वजह जानकर चकरा जाएगा दिमाग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों