हमारे देश में आम के लगभग हजार से भी ज्यादा आम के किस्म मौजूद हैं। भारतीय लोगों का मानना है कि आम फलों का राजा है और हर कोई इस फल को लेकर उत्साहित रहते हैं। अब तक लोगों को यह लगता है कि मियाजाकी और नूरजहां आम ही सबसे महंगे आम के किस्म हैं, लेकिन आज हम आपको एक और आम के किस्म के बारे में बताएंगे, जिसे खरीदने के लिए आपको आठ से दस हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। इस आम की खास बात यह है कि यह आम बाजार में अन्य लोकप्रिय आम के किस्मों के आने के पहले आ जाता है। एक तरह से देखा जाए तो मार्केट में इस आम की मोनोपॉली चलती है, तभी तो यह आम अभी के समय में मियाजाकी और नूरजहां आम को टक्कर दे रहा है।
मनकुराद आम एक भारतीय आम का किस्म है, जो गोवा में उगाया जाता है। इस आम का खुशबू और स्वाद बेहद मीठा और लाजवाब होता है। पीले रंग के इस आम को दुनिया के बेस्ट और स्वादिष्ट आमों में से एक माना गया है। रेशेदार आम होने के कारण लोग इसे बहुत स्वाद लेकर खाना पसंद करते हैं।
गोवा और महाराष्ट्र में इस आम के आने का इंतजार किया जाता है। बाजारों में इस आम के अलग-अलग दाम मिलते हैं। यह 5000 से 10000 तक मिलते हैं। बता दें कि यह किलो में नहीं बल्कि दर्जन के भाव में बिकता है। जेब पर भारी पड़ने वाले इस आम के स्वाद का मुकाबला और कोई नहीं कर सकता। जहां आप एक किलो आम एक से दो सौ रुपये में मिलते हैं, वहीं मनकुराद आम के एक पीस को खरीदने के लिए आपको पांच से छः सौ रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे (आम के 5 फेमस किस्म)।
इसे भी पढ़ें: आम खाकर अब नहीं होगा गिल्ट, अपनाएं ये ट्रिक्स
गोवा के इस मशहूर आम के किस्म को हाल ही, में जीआई टैग मिला है। गोवा के इस पहचान को जीआई टैग मिलने के बाद इस आम की खेती करने वाले किसानों को बहुत फायदा होगा। आम के इस किस्म को मैल्कोराडा, कार्डोज़ो मांकुराड, कोराडो और गोवा मांकुर जैसे कई दूसरे नामों से जाना जाता है। पुर्तगाली जब भारत में व्यापार के लिए आए थे, तब उन्होंने इसका नाम मालकोराडा रखा था। मालकोराड का अर्थ है खराब रंग वाला, वहीं धीरे-धीरे इसे कोंकणी भाषा में मालकोराडा से मानकुराद कर दिया गया (नूरजहां आम)।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: आम को पानी में भिगोकर खाएंगे तो मिलेंगे भरपूर फायदे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।