Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:35 AM IST

अधिकतर भारतीय जोड़ों की ऐसी बीतती है पहली रात, सामने आई रोचक जानकारी

शादी की पहली रात को लेकर बहुत कुछ सोचा जाता है और इसे लेकर नए दूल्हा-दुल्हन को छेड़ा भी जाता है, लेकिन असल में इसमें होता क्या है?
Updated:- 2022-09-13, 12:53 IST
image

भारत में शादी को दो इंसानों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन कहा जाता है, लेकिन असल में ये होता दो इंसानों का ही मिलन है। भारत में शादी को बहुत महत्व दिया जाता है और यकीनन शादी के बाद की रात को भी। नहीं-नहीं इससे पहले कि आप कुछ गलत सोचें यहां पर कुछ भी ऐसा नहीं है जिसे पढ़कर आपको खराब लगे। यहां तो बस शादी और उसके बाद के काम की बात हो रही है। टीवी और फिल्मों में हमेशा पहली रात को सेंशुअल दिखाया जाता है, लेकिन क्या वाकई ये ऐसी ही होती है? 

टीवी और फिल्मों के सीन में तो ये दिखाया जाता है कि दूल्हा दुल्हन के पास आता है, कमरा फूलों से सजा होता है और दुल्हन को हाथ लगाते ही लाइट डिम हो जाती है यानी दोनों का मिलन, लेकिन सच्चाई इसके बहुत परे है।

दरअसल, एक सर्वे में सामने आया है कि अधिकतर कपल्स अपनी पहली रात को क्या करते हैं?

इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों पुरुषों को ज्यादा पसंद आती हैं शादीशुदा महिलाएं और भाभी? सामने आ गया इसका कारण 

पहली रात को क्या करते हैं जोड़े?

2013 के सर्वे में सामने आया था कि अधिकतर भारतीय अभी भी अरेंज मैरिज की तरफ बढ़ते हैं। ये आंकड़ा 2013 में 75% था जिसे हम अभी मानें तो ये 65% तक मौजूदा हालात में जा सकता है। शादी की पहली रात को सेक्स को लेकर भी लोगों की अलग-अलग धारणा थी और कई ये मानते थे कि ये बहुत ही ज्यादा प्रेशर भरी रात होती है। 

how couples spend their first night

ऐसा ही एक सर्वे यूके की एक कंपनी ने भी करवाया था जिसमें बताया था कि 52% जोड़े शादी की पहली रात को इंटिमेट नहीं होते हैं और उन्हें ऐसे में काफी प्रेशर महसूस होता है। 

इतना ही नहीं सर्वे से ये बात भी सामने आई थी कि 16 प्रतिशत रेस्पॉन्डेंट्स शादी के बाद पहली रात को इंटिमेट होने के बाद डिसअपॉइंट ही होते हैं। सर्वे के मुताबिक 9 प्रतिशत लोग शादी के बाद कम से कम दो दिन का इंतज़ार करते हैं इंटीमेट होने के लिए। 

ऐसी ही फाइंडिंग्स Bluebella नाम की एक लॉन्जरी कंपनी की भी रही थी जिसमें ये सामने आया था कि अधिकतर जोड़े पहली रात को इंटिमेट नहीं होते। 

आखिर पहली रात को क्या करते हैं जोड़े? 

अब जोड़े पहली रात को इंटिमेट नहीं होते हैं ये तो हमें पता है, लेकिन अगर ऐसा है तो फिर वो करते क्या हैं ये भी तो जानने वाली बात है।  

थक कर सो जाते हैं 

ये जवाब सर्वे के हिसाब से कई रेस्पॉन्डेंट्स का था। शादी के समय बहुत सारी रस्में होती हैं और लोग थकान से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में उन्हें नींद ज्यादा आती है। अधिकतर जोड़े सोने की कोशिश करते हैं और कुछ तो ऐसे होते हैं जो एक दूसरे से ज्यादा बात भी नहीं कर पाते और थकान के कारण नींद ले लेते हैं।  

marriage first night

हनीमून की तैयार 

आजकल शादी के तुरंत बाद ही हनीमून पर जाने का ट्रेंड है। अब शादी के बाद जितनी छुट्टी होगी उसी में सब प्लान करना होगा। ऐसे में अधिकतर जोड़े साथ मिलकर हनीमून की प्लानिंग कर लेते हैं और होटल बुकिंग आदि के बारे में बात करते हैं।  

couple on honeymoon

इसे जरूर पढ़ें- शादी के बाद अधिकतर महिलाएं क्यों हो जाती हैं चिड़चिड़ी, पता चल गया कारण  

एक दूसरे को समझने की कोशिश  

अधिकतर जोड़े इस समय में एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं। दरअसल, लव मैरिज में तो फिर भी बात करने का समय मिल जाता है, लेकिन अरेंज मैरिज के साथ ये केस नहीं है। अरेंज मैरिज के बाद पहले कुछ दिन एक दूसरे को समझने में निकल जाते हैं। परिवार, आदतें, यादें, कहानियां आदि बहुत कुछ होता है जिसके बारे में नए जोड़े एक दूसरे से पूछते हैं।  

 

पहली रात में होने वाली गेम्स 

कई परिवारों में पहली रात को दुनिया भर के गेम्स होते हैं और पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने को नहीं मिलता है। इन गेम्स के बारे में हमें टीवी और फिल्मों से भी कुछ समझने को मिल सकता है। ऐसे में पहली रात हंसी और खेल-ठिठोली में ही निकल जाती है।  

 

तो कुछ ऐसे बीतती है भारतीय जोड़ों की पहली रात। इसके बारे में आपको क्या लगता है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।