
हमेशा से ही हर व्यक्ति के लिए सपनों का एक अलग मतलब होता रहा है। कुछ सपने जहां एक तरफ जीवन में परिवर्तन का संकेत देते हैं, वहीं कई बार सपने इस बात का संकेत भी हो सकते हैं कि आपके जीवन में कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ प्राचीन संस्कृतियों का मानना यह भी है कि यह सपने देवताओं के संदेश होते हैं जो आपको आने वाले समय के बारे में सचेत करते हैं। ज्योतिष की मानें तो अलग-अलग सपनों का अपना अलग मतलब होता है और उनके कुछ अच्छे-बुरे संकेत भी होते हैं। कई बार सपने में ऐसी चीजें भी दिखाई दे सकती हैं जो आपके जीवन की परिस्थितियों को दिखती हैं। ऐसे ही एक सपना होता है टूटे हुए आइने का। सपने में टूटे हुए शीशे को देखना या फिर उस पर खुद को देखना अलग-अलग बातों का संकेत हो सकता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें सपने में शीशे को देखने का मतलब क्या होता है और इससे आपके भविष्य में कौन से बदलाव आ सकते हैं।
यदि आप सपने में टूटे हुए शीशे को देखती हैं और किसी और को भी उसमें अपना चेहरा देखते हुए देखती हैं तो यह इस बात को दिखाता है कि आप उस समय खुद को नहीं पहचान पा रही हैं और जल्दबाजी में कोई निर्णय ले रही हैं जिसका असर आपके भविष्य पर भी हो सकता है।

यह सपना व्यक्तिगत परिवर्तनों का संकेत देता है और आमतौर पर आपके व्यवहार में होने वाले बदलावों को भी दिखाता है। अगर शीशे में प्रतिबिंब किसी ऐसे व्यक्ति का है जिसे आप जानते हैं, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आप उसे अपनी पहचान या शक्ति का कुछ हिस्सा दे रहे हैं। इसका मतलब है कि आप उस व्यक्ति को बहुत ज्यादा समय दे रहे हैं और आप उस व्यक्ति से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं।
अगर आप सपने में खुद को आइने में नहीं देख पा रही हैं, तो इसका मतलब यह है कि आप अपनी पहचान को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप जीवन में किसी बड़े बदलाव से गुजर रहे हों या किसी ऐसी स्थिति में हों जिसमें आपको दूसरों के निर्णयों के अनुसार चलना पड़ रहा हो। यह भी हो सकता है कि आप असल जीवन में भी अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हों। अगर आपको ऐसा कोई भी सपना दिखाई देता है तो आपको भविष्य के लिए सचेत होने की जरूरत है और यह सपना आपके असल जीवन में भी बदलाव का संकेत हो सकता है।

सपने में खुद को शीशे या आइने में देखने का मतलब यह होता है कि आपको थोड़ा आत्मचिंतन करने की जरूरत है। ऐसा भी हो सकता है कि आपके साथ कुछ ऐसा हो रहा हो या कुछ ऐसा हो रहा हो जिसे आप ठीक से समझ नहीं पा रहे हों। यह इस बात का संकेत भी हो सकता है कि आपके अपने ही आपको धोखा दे रहे हों और इसका असर आपके जीवन में अलग-अलग तरह से हो रहा हो। अगर आपको सपने में अपना प्रतिबिंब दिखाई दे और वो आपको पसंद आता है, तो इसका मतलब यह है कि जल्द ही आपका जीवन बदल सकता है। यह संतुष्टि का प्रतीक होता है, लेकिन यह इस बात का भी संकेत दे सकता है कि आप शायद किसी खास स्थिति में सिर्फ खुद के बारे में ही सोच रहे हैं।
ऐसा कहा जाता है कि असल जीवन में टूटे हुए शीशे को कभी घर पर नहीं रखना चाहिए और ये दुर्भाग्य का संकेत हो सकता है, लेकिन जब आप सपने में टूटा हुआ आइना देखते हैं, तो इसके कई अलग अर्थ हो सकते हैं। यह एक विकृत आत्म-छवि की ओर इशारा कर सकता है, लेकिन बुरी आदतों या अपने बारे में नकारात्मक विचारों को अलविदा कहने का संकेत भी हो सकता है। सपने में धुंधला या गंदा शीशा देखना भ्रम का प्रतीक हो सकता है, चाहे वह आपकी अपनी पहचान के बारे में हो या किसी ऐसी स्थिति के बारे में हो जिसमें आप खुद को पा रहे हों। यह आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते के बारे में भी बता सकता है जो आपको भविष्य में धोखा दे सकता है।
सपने में शीशा देखना अलग-अलग बातों का संकेत देता है। अगर आप टूटा हुआ शीशा भी देखती हैं तो ये आपके अच्छे भविष्य का संकेत हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।