Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:40 AM IST

सजाना चाहती हैं सुहागरात का कमरा तो अपनाएं ये तरीके, कमरे को दें रोमांटिक टच

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन के लिए पहली रात बेहद खास होती है। ऐसे में आपके बेडरूम की सजावट भी बेहद खास होनी चाहिए।
Updated:- 2020-10-30, 20:17 IST
wedding decor at night

आमतौर पर फिल्मों में हम ऐसा देखते हैं कि शादी के बाद पहली रात पर दूल्हा-दुल्हन के कमरे को फूलों से सजाया जाता है। इससे प्रभावित होकर कई लोग सुहागरात का कमरा इसी तरह सजाते हैं। लेकिन सुहागरात का कमरा सजाने के लिए सिर्फ फूलों की ही आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि इसके साथ अन्य चीजों को भी अपनी लिस्ट में शामिल करना होता है। इस तरह आप दूल्हा -दुल्हन के कमरे की सजावट खास तरीके से कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए प्रॉपर प्लानिंग की जरूरत होती है, ताकी आप सुहागरात के कमरे को रोमांटिक टच दे सकें। हम यहां कुछ टिप्स और ट्रिक्स बताएंगे जिसकी मदद से आप इस रात को दूल्हा-दुल्हन के लिए यादगार बना सकती हैं।

फूलों से सजाएं बेड

room decor tips

बेड को फूलों से सजा दें, इस दौरान दिल का शेप या फिर तौलिये की मदद से हंसों का जोड़ा बना सकती हैं। वहीं बेड को सजाने के लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल करें, ताकी इसकी खुशबू आती रहे। इसके अलावा बेड के साइड पर अलग-अलग सुंगधित फूलों का इस्तेमाल करें। शादी में कई काम होते हैं जिसकी वजह से दूल्हा-दुल्हन दोनों ही थक जाते हैं, ऐसे में आसपास फूलों की खुशबू होने से उन्हें अच्छी नींद आएगी। 

बुके से बदलें कमरे का लुक

bouquet

बेड के अलावा बेडरूम का लुक बदलने के लिए आप बुके का उपयोग करें। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि पूरे कमरे में सिर्फ बुके ही रख दें। बेड के पास मौजूद साइड टेबल, कुर्सी या फिर सोफे पर बुके रख सकती हैं। बुके के साथ आप दूल्हा-दुल्हन के लिए मैसेज नोट भी लिख सकती हैं। कलरफुल बुके के साथ कमरा बहुत खूबसूरत दिखेगा। रोमांटिक थीम के अनुसार यह परफेफ्ट भी रहेगा।

कैंडल की मदद से दें रोमांस का टच

candle decor

शादी के बाद पहली रात किसी भी कपल के लिए रोमांटिक पल होता है, इसलिए कमरे को उसी के अनुसार सजाना चाहिए। रोमांटिक टच देने के लिए आप कमरे में कैंडल का इस्तेमाल कर सकती हैं। मार्केट में अलग-अलग शेप के कैंडल उपलब्ध है, ऐसे में कमरे के डेकोरेशन के हिसाब से इसका उपयोग कर सकती हैं। कैंडल की धीमी-धीमी रौशनी माहौल को रोमांटिक बनाती है। इसके अलावा सुंगधित कैंडल का भी प्रयोग कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: परदे खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान, नहीं होगी कोई गलती

 

फूलों का झूमर लगाएं

Flower chandelier

बेडरूम में एक सुंदर सा ताजे फूलों का झूमर लगाएं। अगर आप चाहें तो झूमर के आसपास कई लाइट्स भी लगा सकती हैं, इससे रूम खूबसूरत दिखेगा। झूमर से कमरे की रौनक बढ़ जाएगी। वहीं अगर आपके पास फूलों का झूमर नहीं है तो आप आर्टिफिशियल झूमर भी लगा सकती हैं। कमरे के पैटर्न के हिसाब से झूमर लगाएंगी तो यह और भी आकर्षित दिखेगा।

इसे भी पढ़ें: बैचलर हैं तो इस दिवाली अपने घर को ऐसे सजाएं

खाने पीने की चीजों को भी करें शामिल

wedding drinks

सुहागरात को स्पेशल बनाने के लिए रूम में ड्रिंक या फिर खाने-पीने की चीजों को जरूर रखें। कपल की पसंद के अनुसार इन चीजों को रखें तो अधिक बेहतर रहेगा। हल्की कैंडल लाइट के बीच में ड्रिंक एन्जॉय करना कई कपल को पसंद होता है। 

 

अगर आपको यह लेख अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।