मानसून में सौंधी सी खुशबू आने के पीछे यह है कारण

मानसून में बारिश के बाद एक प्यारी सी खुशबू आती हैं, आज हम आपको बताएंगे की यह खुशबू कैसे आती है।

does it smell good after it rains

मानसून का महीना काफी सुहावना होता है। इस दौरान बारिश होती है और हम सभी के चेहरे पर मुस्कान लाती है। इस मौसम में हवा में एक अद्भुत और सौंधी सी खुशबू फैल जाती है, जिसे हम सभी ने अनुभव किया है। यह खुशबू न केवल हमें प्रकृति के करीब ले आती है, बल्कि ताजगी का अहसास भी कराती है। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर बारिश के बाद ही ऐसी खुशबू क्यों आती हैं, चलिए जानें इसके पीछे का कारण।

मानसून में सौंधी सी खुशबू क्यों आती है

मानसून में सौंधी सी खुशबू आने के पीछे कई सारे कारण है। मानसून के दौरान मिट्टी से उठने वाली सौंधी खुशबू आने का कारण पेंट्रीकार होता है। पेट्रीकोर बनने का मुख्य कारण है एक्टीनोमाइसीट्स बैक्टीरिया। ये बैक्टीरिया सूखी मिट्टी में रहते हैं और बारिश से पहले, ये भूरे रंग के स्पोर छोड़ते हैं। जब बारिश की बूंदे मिट्टी पर गिरती हैं, तो ये स्पोर हवा में फैल जाते हैं, जिससे सौंधी खुशबू आती है। यह सबसे मुख्य कारण है जिसकी वजह से बारिश के बाद सौंधी सी खुशबू आती है और हमे ताजगी का एहसास करवाती है।

यह भी है कारण

monsoon hacks

कुछ पौधे और पेड़ सूखे मौसम में तेल छोड़ते हैं जो मिट्टी में मिल जाती है। जब बारिश की बूंदें इन तेलों के संपर्क में आती हैं, तो ये तेल हवा में घुल जाते हैं। इसके कारण भी बारिश के बाद सौंधी सी खुशबू का एहसास होता है। यह खुशबू आपके पूरे दिन को अच्छा बना सकती हैं। कई लोग बारिश का इंतजार इस खुसबू के कारण करते हैं।

इसे भी पढ़ें-Tips To Maintain House: बारिश के मौसम में घर की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए करें ये काम

बारिश का मौसम होता है खास

मानसून की सौंधी खुशबू आने का कारण जो भी हो लेकिन बारिश के बाद यह मौसम पूरे दिन को खुशहाल बना देती हैं। वहीं कई बार इतनी ज्यादा बारिश हो जाती है कि बारिश ही जलभराव का कारण बन जाती है। ऐसे में बारिश के दिन कई बार अच्छे तो लगते हैं लेकिन अपने साथ मुसीबत भी लेकर आते हैं

इसे भी पढ़ें- जानें कौन से प्रकार का डोर मेट बेस्ट होगा आपके घर के लिए

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।


Photo Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP