जानें कौन से प्रकार का डोर मेट बेस्ट होगा आपके घर के लिए

घर के लिए डोर मेट खरीदते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए समझते हैं कि आपके घर के लिए कैसा पायदान बेस्ट है।   
Updated:- 2023-07-07, 18:33 IST
image

घर को साफ रखने में कुछ चीजें बहुत मदद करती हैं। खासतौर पर धूल मिट्टी से बचाने के लिए घर के दरवाजों में पायदान रखा बहुत जरूरी है। आजकल आपको मार्केट में तरह-तरह के डोर मेट मिल जाएंगे। हालांकि, घर के लिए कौनसा पायदान बेस्ट है, यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। इसी को देखते हए हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर के लिए सही डोर मेट का चुनाव कर पाएंगे।

मोटा या पतला, कैसे हो डोर मेट? 

doot mat tips

घर के लिए कभी भी पता डोर मेट ना खरीदें। पतला डोर मेट धूल मिट्टी को बिल्कुल भी अबसॉर्ब भी कर पाता है। साथ ही अपनी जगह से भी हिल जाता है। ऐसे में आप हमेशा मोटा और मजबूत डोर मेट खरीदें। (घर में आती है धूल तो ये 5 हैक्स आएंगे काम)

इसे भी पढ़ेंः इन आसान टिप्स की मदद से बाथरूम को बनाएं स्टाइलिश

बुनाई वाला डोर मेट लें

पायदान के ऊपर तरह-तरह के धागों से बुनाई हुई हो, तो वो और मजबूत बन जाते हैं। इससे मिट्टी को अबसार्ब करने की क्षमता बढ़ जाती है और पायदान हफ्ते-हफ्ते तक गंदा नहीं होता है। 

प्लासटिक का पायदान खरीदना चाहिए 

प्लासटिक का पायदान  घर के लिए ठीक नहीं है। शोरूम और दुकानों आदी पर भी आपको प्लासटिक के पाय़दान दिख जाएंगे, लेकिन घर के लिए पायदान ठीक नहीं है। 

पायदान के रंग का रखें ध्यान 

best door mat for house

इन सभी टिप्स के अलावा डोर मेट के कलर का भी ध्यान रखना चाहिए। अगर आपके पायदान का रंग लाइट होगा, तो वो जल्दी गंदा होगा। आपको बार-बार उसे धोना पड़ेगा जिससे वो घिस जाएगा। 

इसे भी पढ़ेंः सफाई के नाम से आता है आलस? बिना मेहनत इन टिप्स से घर को रखें साफ

अगर आपके घर में 4 कमरें हैं तो कम से कम 3 कमरों में पायदान रखें। इससे आपका घर साफ और धूल मिट्टी से दूर हो जाएगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।