herzindagi
vastu tips for asoka tree benefits

Vastu Tips: घर में या आस पास लगा है अशोक का पेड़ तो जरूर जानें ये नियम, होगी धन की वर्षा

अगर आप भी घर या आस पास अशोक का पेड़ लगाते हैं तो इससे जुड़े वास्तु के नियमों को जरूर जानें।  
Updated:- 2022-08-15, 08:00 IST

घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए पेड़ पौधों का विशेष महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि पेड़ पौधे घर के वास्तु दोष को भी दूर करने में मदद करते हैं। हमारे शास्त्रों में भी कुछ ऐसे ही पेड़ पौधों का जिक्र मिलता है जिनका इस्तेमाल पूजा पाठ से लेकर घर की सजावट के लिए भी किया जाता है। ऐसे ही वृक्षों में से एक है अशोक का पौधा। आपने अक्सर घर के बाहर और सड़कों के किनारे इस पेड़ को लगा देखा होगा।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस पेड़ के लिए भी वास्तु के कुछ नियम हैं जिन्हें ध्यान में रखना जरूरी है जिससे किसी तरह का दुष्प्रभाव न पड़े। हिंदू धर्म में अशोक के वृक्ष को बुहत लाभकारी माना जाता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें जानते हैं कि अगर आपके घर या घर के बाहर कुछ अशोक के पेड़ लगे हैं तो उनके लिए वास्तु के कौन से नियमों का पालन करना जरूरी है।

अशोक के वृक्ष के लाभ

ashoka tree vastu benefits

जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि यह पौधा शोक को अपने आप में अवशोषित करता है और इसलिए ये सभी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि ये वृक्ष आपके घर के आसपास लगा होता है तो ये दुख और दरिद्रता को दूर करता है। ये पौधा मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करता है। ये पेड़ घर के वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:सुख-समृद्धि के लिए घर पर लगा रही हैं मनी प्‍लांट, तो न करें ये गलतियां

अशोक के वृक्ष की सही दिशा

ऐसा माना जाता है कि अशोक का वृक्ष घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। लेकिन यदि आप इस वृक्ष को मुख्य द्वार के बाएं कोने में लगाते हैं तो ये धन आगमन का सबसे अच्छा स्रोत बनता है। इसके पत्तों का इस्तेमाल किसी भी शुभ कार्य में किया जाता है और इसकी पत्तियों को बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर के आसपास उत्तर दिशा में ही लगाना लाभकारी माना जाता है।

अशोक के वृक्ष के उपाय

ashok tree vastu benefits

ऐसा माना जाता है कि जिस घर में अशोक का पेड़ होता है, वहां बिना किसी रुकावट के सारे काम पूरे हो जाते हैं। इसके पत्तों का प्रयोग विशेष रूप से शुभ कार्यों में किया जाता है। इसे उत्तर दिशा (उत्तर दिशा में रखें ये चीजें) में ही घर में या उसके आसपास लगाएं, तभी इसका पूरा लाभ मिलेगा। अशोक के पेड़ की जड़ को पूजा स्थल पर रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे जरूर पढ़ें:Vastu Tips: घर में लगा रही हैं केले का पौधा तो वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान

इस प्रकार अशोक के वृक्ष को बहुत उपयोगी बताया जाता है और वास्तु के अनुसार भी ये एक ऐसा पौधा है जो सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। इसलिए इसे लगाते समय वास्तु की सही दिशा का ध्यान जरूर दें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।