ऐसा माना जाता है कि घर की हर एक चीज यदि ज्योतिष और वास्तु के अनुसार रखी होती है तो ये घर की सुख समृद्धि और उन्नति के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए अक्सर लोग अपने घर में सभी चीजों की निश्चित दशा और दिशा का ध्यान रखकर ही चीजों को रखते हैं। यही नहीं घर में लगे हुए पेड़ पौधों के लिए भी एक ख़ास वास्तु होता है जो हमें यह बताता है कि कौन से पौधे की दिशा घर के किस स्थान पर होनी चाहिए। ऐसे ही पौधों में से एक है केले का पौधा।
वास्तु के अनुसार केले के पेड़ को देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु का घर कहा माना जाता है। इसी वजह से घर में सही स्थान और सही तरीके से लगा हुआ केले का पेड़ सुख समृद्धि लाने में मदद करता है। अगर आप भी केले के पौधे को घर में लगाती हैं तो आपको इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि इसकी एक निश्चित दिशा होनी चाहिए। आइए Life Coach और Astrologer, Sheetal Shaparia जी से जानें कि केले का पौधा लगाने के लिए किन नियमों का पालन करना चाहिए।
बृहस्पति आनंद, समृद्धि, आत्म-संयम, सात्त्विकता, आध्यात्मिकता और वैवाहिक आनंद से जुड़ा है। अगर केले के पेड़ को घर में गलत जगह पर रखा जाए या उसकी ठीक से देखभाल न की जाए तो उपरोक्त सभी मुश्किलें पैदा होंगी। ऐसा माना जाता है कि यदि केले का पौधा गलत स्थान और दिशा पर लगा हो तो भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि प्राप्त नहीं होती है।
केले का पौधा (घर के एक गमले में उगा सकते हैं केले का पौधा)अत्यंत शुद्ध माना जाता है इसलिए इस पौधे को घर के ईशान कोण में लगाना चाहिए। यदि आप इस पौधे को घर में लगाती हैं तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में लगाया जा सकता है।
हमेशा आपको इस बात का ध्यान देना चाहिये कि यदि आप हर में केले का पौधा लगा रही हैं तो आपको कभी भी घर के आगे के हिस्से में ये पौधा नहीं लगाना चाहिए। हमेशा ध्यान में रखें कि केले के पौधे को घर के पीछे के हिस्से में ही लगाएं। इसके अलावा किसी भी वास्तु दोष से बचने के लिए आपको ध्यान देना चाहिए कि केले के पेड़ के आसपास उचित साफ-सफाई होनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: क्या आप जानती हैं घर में हल्दी का पौधा लगाने के वास्तु से जुड़े ये फायदे
ऐसा माना जाता है की केले का पौधा विष्णु भगवान का प्रिय पौधा है और तुलसी भी विष्णु प्रिया हैं। इसलिए अगर आप घर में केले का पौधा लगाती हैं तो ध्यान में रखें कि इस पौधे के पास तुलसी का पौधा लगाना जरूरी है। ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि बनी रहती है। केले के पौधे को आवश्यकतानुसार नियमित रूप से पानी देना जारी रखें।
घर की सुख समृद्धि के लिए प्रत्येक गुरुवार को सम्मान पूर्वक केले के पेड़ पर हल्दी चढ़ानी चाहिए। इसके साथ ही इस पौधे के पास रात्रि में घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु (विष्णु भगवान व्रत में ध्यान रखें ये बातें ) की कृपा दृष्टि प्राप्त होती है। केले के पेड़ के तने के चारों ओर हमेशा लाल या पीले रंग का धागा बांधना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें:वास्तु टिप्स: घर की सुख समृद्धि के लिए घर की किस दिशा में लगाएं हरसिंगार का पौधा
केले के पौधे से जुड़ी इन वास्तु की बातों को ध्यान में रखकर और इस पौधे को घर की सही दिशा में लगाकर घर की सुख समृद्धि बनाए रखी जा सकती है।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।