इन 3 सजावटी चीजों से बदल जाएगा घर का वास्तु, जानें क्या और कहां रखें

 घर के वास्तु को सही करने के लिए आपको बस कुछ खास चीजों को लगाना है। इससे आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही, घर में पॉजिटिविटी फैलेगी।
image

अगर घर में नकारात्मकता बढ़ रही है, लगातार तनाव या आर्थिक परेशानियां हो रही हैं, तो वास्तु के कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। खासतौर पर कुछ खास डेकोरेटिव आइटम्स को सही दिशा में रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए आप कुछ खास चीजों को घर पर सजाएं। साथ ही, आप इसे सही दिशा पर रखें। इसके लिए पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं कौन सी वो 3 चीजें हैं, जिससे आप घर की सकरात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं। साथ ही, अपने जीवन में परिवर्तन ला सकते हैं।

यहां जानिए 3 ऐसी सजावटी चीजें जो न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाती हैं, बल्कि वास्तु दोष भी दूर करती हैं।

विंड चाइम्स

विंड चाइम्स घर पर लगाना अच्छा माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसकी आवाज से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही, हर तरफ पॉजिटिव वाइब्स आती है। की मधुर आवाज घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और पॉजिटिव वाइब्स फैलाती है। विंड चाइम्स को मुख्य द्वार या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं। इसे आप मेटल की 5 या 6 रॉड वाले डिजाइन में खरीदें। इससे विंड चाइम का असर ज्याद होता होगा। साथ ही, आपके जीवन में इससे खुशियां आएंगी।

2 - 2025-07-29T182101.558

एलिफेंट शोपीस

अगर आपको लग रहा है कि घर का वास्तु सही नहीं है, तो ऐसे में आप हाथी के शोपीस जो आपको मार्केट में मिल जाएंगे। इसे खरीदकर घर पर लगाएं। इससे बुद्धिमत्ता, शक्ति और स्थिरता आपके जीवन में आती है। इससे धन भी आकर्षित होता है। इसके लिए आप जोड़े में हाथी की मूर्ति को मुख्य द्वार के पास अंदर की ओर रखें। बच्चों के कमरे में रखने से एकाग्रता बढ़ती है। ऑफिस डेस्क पर रखने से करियर में ग्रोथ मिलती है। इसलिए आप इसे लगाकर अपने आसपास या घर का वास्तु अच्छा कर सकते हैं।

3 - 2025-07-29T182058.692

इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: वर्किंग डेस्क पर मौजूद ये 3 रंग कर सकते हैं करियर में रुकावट पैदा, जानें यहां

क्रिस्टल बॉल रखें

क्रिस्टल बॉल ऊर्जा को संतुलित करती है, मन को शांत रखती है और रिश्तों में मिठास लाती है। इसे सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं रखा जाता है। असल में इसे रखने से घर का वास्तु अच्छा होता है। इसे आप ड्रॉइंग रूम या बेडरूम की खिड़की के पास पूर्व दिशा में लटकाएं या रख दें। ऑफिस कैबिन में भी इसे रखने से सकारात्मकता बनी रहती है। इसलिए आप इसे भी घर में सजाकर वास्तु सही कर सकती हैं।

1 - 2025-07-29T182100.126


इसे भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: बीमारी नहीं छोड़ रही साथ? वास्तु के इन 2 उपायों से पाएं राहत

सिर्फ सजावट के लिए नहीं, ये चीजें आपके जीवन में पॉजिटिव बदलाव लाने में भी मददगार होती हैं। इन्हें सही दिशा में लगाने से घर का माहौल पूरी तरह बदल जाता है। आप चाहें तो अपने पंडित जी से इसके बारे में जानकारी लेकर इन सभी चीजों को सही दिशा और समय पर घर पर सजा सकते हैं, ताकि आपके जीवन की बाधाएं कम हो सके।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP