image

Vastu Tips For Pitru Photo: पितरों की तस्वीर बेडरुम में लगानी चाहिए या नहीं?

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार, पितरों की तस्वीर बेडरूम में लगाना उचित है या नहीं, यह उसकी दशा और दिशा पर निर्भर कर सकता है। आप वास्तु नियमों का पालन करके आप अपने पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकती हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि बनाए रख सकती हैं। आइए इस बारे में हम आपको ज्योतिषाचार्य से जानते हैं।
Updated:- 2025-07-15, 16:42 IST

Vastu Tips For Home: घर में अपने पूर्वजों यानी पितर की तस्वीरें लगाना भारतीय संस्कृति और परंपरा का एक अभिन्न अंग है। ऐसा माना जाता है कि पितरों का आशीर्वाद हमारे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाता है। उनकी तस्वीरें हमें उनकी याद दिलाती हैं, उनके प्रति आदर और सम्मान व्यक्त करने का एक माध्यम बनती हैं। वहीं, जब बात आती है इन तस्वीरों को घर में सही जगह पर स्थापित करने की, तो इसके लिए अक्सर लोगों के मन में कई सवाल उठते हैं। विशेष रूप से यह सवाल कि क्या पितरों की तस्वीर बेडरूम में लगाना शुभ है या अशुभ। इस आर्टिकल में आपके इस सवाल के जवाब आसानी से मिल जाएंगे।

वास्तु शास्त्र, ऊर्जा के प्रवाह और दिशाओं के महत्व पर गहरा जोर डालता है। यह सिर्फ घर के निर्माण तक ही सीमित नहीं है, बल्कि घर के अंदर रखी हर वस्तु पर भी निर्भर करता है। सामानों की दिशा और स्थान का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। पितरों की तस्वीरों का स्थान भी वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों के अनुसार ही तय किया जाना चाहिए, ताकि उनसे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो और घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता प्रवेश न करे। इसी के साथ आइए, इस बारे में ज्योतिषाचार्य अरविंद त्रिपाठी से जान लेते हैं।

क्या बेडरूम में पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए?

Ancestors photo related vastu tips

वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में पितरों की तस्वीरें लगाना उचित नहीं माना जाता है। दरअसल, बेडरूम एक ऐसा स्थान है, जहां व्यक्ति आराम करता है, निजी पल बिताता है और दांपत्य जीवन से जुड़ी गतिविधियां होती हैं। ऐसे में, इस स्थान पर पितरों की तस्वीर लगाना उचित नहीं माना जाता है। अगर आप बेडरूम में पितरों की तस्वीरें लगाते हैं, तो इससे आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पितरों की तस्वीर को कहां लगाना चाहिए और कहाँ नहीं, ताकि उनका आशीर्वाद सदैव हम पर बना रहे, इस बारे में जान लेना भी जरूरी है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- क्या मंदिर में रखनी चाहिए पितरों की तस्वीर?

पितरों की तस्वीर कहां लगानी चाहिए और कहां नहीं?

vastu tips for keeping photos

वास्तु के अनुसार, पितरों की तस्वीर लगाने के लिए घर का उत्तरी भाग सबसे उत्तम माना जाता है। तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि पितरों का मुख दक्षिण दिशा की ओर हो। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण दिशा पितरों की दिशा होती है और इस दिशा से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। पूजा घर या मंदिर में पितरों की तस्वीर रखी जा सकती है। पितरों की तस्वीर को देवी-देवताओं की मूर्तियों या तस्वीरों से थोड़ा नीचे या अलग दीवार पर लगाना चाहिए। उन्हें देवताओं के बराबर या ऊपर नहीं रखा जाता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि पितरों की तस्वीर देवी-देवताओं के ठीक सामने न हो।

इसे भी पढ़ें- पितरों के तर्पण के लिए बेहद खास है ये मंदिर, जानें पूजा-अर्चना का समय और कैसे किया जाता है यहां पिंडदान

बेडरूम, रसोईघर, सीढ़ियों के नीचे या ऊपर, शौचालय या बाथरूम से सटी हुई दीवार पर, मुख्य प्रवेश द्वार के ठीक सामने, आदि जगहों पर पितरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। यह स्थान पितरों के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती है। इस तरीके से पितरों की तस्वीर लगाने से उनका अनादर होता है। हमेशा साफ-सुथरी, शांत और पवित्र जगह पर ही पितरों की तस्वीर लगानी चाहिए। धूल-मिट्टी या अव्यवस्थित जगह पर तस्वीर लगाना अशुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़ें- घर में पितरों को प्रसन्न करने के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;