Ganesh Puja 2025: गणपति बप्पा के स्वागत के लिए दरवाजे पर लगाएं इन पत्तों से बना तोरण, जानें महत्व

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए घर में सजावट हर कोई करता है। लेकिन अक्सर लोग घर पर शुभता के लिए तोरण जरूर लगाते हैं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। आप भी बप्पा को लाने से पहले अशोक और आम के पत्ते का तोरण लगा सकते हैं।
image
image

गणपति बप्पा के आगमन के लिए पूरे घर को सजाया जाता है और इसमें सबसे खास होती है घर के मुख्य द्वार की सजावट। मुख्य द्वार पर तोरण लगाने का बहुत महत्व है, खासकर कुछ विशेष पत्तों से बने तोरण का। यह न केवल घर को सुंदर बनाता है, बल्कि इसे बहुत शुभ भी माना जाता है। पंडित जी जन्मेश द्विवेदी जी ने बताया कि आप अशोक और आम के पत्तों का तोरण लगाकर कैसे अपने घर में पॉजिटिव एनर्जी और बप्पा के आगमन को खास बना सकते हैं। आइए पंडित जी से आर्टिकल में जानते हैं।

गणपति बप्पा के आगमन से पहले आम के पत्ते का तोरण लगाएं

हर पूजा में आम के पत्ते का इस्तेमाल होता है। इसलिए इसे पवित्र माना जाता है। गणेश जी के स्वागत आप आम के पत्तों का तोरण बनाकर घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ पूरे घर में लगा सकते हैं। हिंदू धर्म में आम के पत्तों को शुभ कार्यों और पूजा-पाठ में किया जाता है। माना जाता है कि आम के पत्ते घर में सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं और बुरी शक्तियों को दूर रखते हैं। इसलिए इसका प्रयोग पूरे घर में किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि आम के पत्ते से वातावरण शुद्ध बना रहता है।

1 - 2025-08-26T110326.475

गणपति बप्पा के आगमन से पहले लगाएं अशोक के पत्ते का तोरण

अशोक के पत्तों को भी गणेश जी के स्वागत के लिए बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए अशोक शब्द का अर्थ है शोक दुख हरने वाला। इसलिए अशोक के पत्तों का तोरण घर से सभी दुखों और नकारात्मकता को दूर करने के लिए लगाया जाता है। ये पत्ते वातावरण में शांति और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

3 - 2025-08-26T110328.518

इसे भी पढ़ें: बुधवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर लगाएं इस घास का तोरण, घर में कभी नहीं होगा कलह-क्लेश

गणेश उत्सव में तोरण का महत्व

  • तोरण शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे घर के प्रवेश द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
  • माना जाता है कि यह तोरण घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश को बढ़ावा देता है और नकारात्मक शक्तियों को बाहर रखता है।
  • गणपति बप्पा के आगमन पर इन पत्तों से बना तोरण लगाने से घर में सौभाग्य और धन का आगमन होता है।
  • ये प्राकृतिक पत्ते हवा को शुद्ध करने में भी मदद करते हैं।
2 - 2025-08-26T110331.109

इस गणपति चतुर्थी, इन शुभ पत्तों से बना तोरण लगाकर आप न केवल अपने घर को सजा सकते हैं, बल्कि बप्पा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP