सालों पहले इस फिल्म के सेट पर शक्ति कपूर को पड़े थे 3 थप्पड़, पढ़ें पूरा किस्सा

Shakti Kapoor: एक दफा शक्ति कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर 3 थप्पड़ पड़े थे। आइए जानते हैं सालों पुराने इस किस्से के बारे में विस्तार से।  
Updated:- 2023-04-26, 13:03 IST
image

When Shakti Kapoor Was Slapped 3 Times: बॉलीवुड की कुछ जोड़ी इतनी सुपरहिट होती है कि दर्शक उन्हें हमेशा याद रखते हैं। अब आप शक्ति कपूर और कादर खान की जोड़ी को ही देख लिजिए। सालों बाद भी दर्शकों के दिन भी दोनों की एक्टिंग की स्मृति मौजूद है। दोनों की फिल्में तो आपने बहुत देखी होंगी, लेकिन क्या आपको पता है कि एक समय पर शक्ति कपूर को फिल्म के सेट पर 3 थप्पड़ भी पड़े थे? शक्ति कपूर से जुड़े इस किस्से में कादर खान का नाम भी शामिल है। आइए जानते हैं इस दिलचस्प किस्से के बारे में।  

शक्ति कपूर को किसने मारे थे थप्पड़?

shakti kapoor was slapped  times

शक्ति कपूर कुछ समय पहले कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। एक्टर ने खुद शो के दौरान बताया था कि एक दफा उन्हे फिल्म के सेट पर 1-2 नहीं बल्कि 3 थप्पड़ पड़ चुके हैं। यह थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि कादर खान ने मारे थे।

इसे भी पढ़ेः जब सैफ अली खान ने अमृता सिंह से मांगे थे 100 रुपए उधार, जानें किस्सा

आखिर शक्ति कपूर को क्यों मारे गए थे तमाचे

  • शक्ति कपूर ने शो के दौरान बताया था कि जब वह फिल्म 'मवाली' की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान उन्हें तमाचे पड़े जिसके बाद वह जमीन पर गिर पड़े थे।

shakti kapoor was slapped  time on mawali movie

  • इस घटना के बाद शक्ति कपूर को इतना बुरा महसूस हुआ था कि उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़ने का फैसला ले लिया था। शक्ति कपूर को पहले थप्पड़ कादर खान ने, दूसरा एक्ट्रएस अरुणा ईरानी ने मारा और इसके बाद उन्हे एक और थप्पड़ पड़ा।

इसे भी पढ़ेंः  Shraddha Kapoor बचपन में दिखती थीं बेहद क्यूट, देखें फोटोज

  • 3 थप्पड़ के पीछे की वजह फिल्म की शूटिंग थी। यह सब कुछ फिल्म के एक शॉट के लिए हो रहा है। हालांकि इस वजह से शक्ति कपूर को बहुत बुरा लगा इसलिए उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का भी मन बना लिया था।
  • इस सीन के बाद शक्ति कपूर को एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर उन्हें फिल्म में थप्पड़ भी खाने पड़े तो भी वह रुकें। उन्होंने कहा कि इससे शक्ति कपूर को वह पहचान और प्रसिद्धि मिलेगी जो वह चाहते थे। मवाली फिल्म के बाद ऐसा सच भी हुआ।  आज शक्ति कपूर लोगों के दिल में बहुत खास स्थान रखते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।