
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर का आज बर्थडे है जो अपनी एक्टिंग और सिंगिंग के लिए जानी जाती हैं। शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर पहली बार 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम किया और 'आशिकी 2' फिल्म से उन्होंने अलग पहचान बनाई। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं श्रद्धा कपूर के बचपन की कुछ बेहद क्यूट फोटोज। आइए देखते हैं तस्वीरें और जानते हैं उनके बारे में।


श्रद्धा कपूर ने खुद इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जिसमें वो अपने पिता शक्ति कपूर के कंधों पर बैठी नजर आ रही हैं। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।
इसे भी पढ़ेंः इन बेहतरीन फिल्मों में काम करने से मना कर चुकी हैं श्रद्धा कपूर

इस फोटो में श्रद्धा को उनकी मां शिवांगी कोल्हापुरी के साथ देखा जा रहा है। दिखने में वो हूबहू अपनी मां जैसी नजर आ रही हैं।

इस सालों पुरानी तस्वीर में श्रद्धा बहुत छोटी नजर आ रही हैं। लोगों को उनकी यह तस्वीर बहुत अच्छी और मासूम लगी थी।

बिफोर एंड आफटर दिखाती यह तस्वीर भी इंटरनेट पर खूब छाई थी जिसमें श्रद्धा कपूर अपने भाई सिद्धांत के साथ दिख रही हैं।

श्रद्धा कपूर मस्ती के मामले में शुरुआत से ही आगे रहती हैं। अपने बचपन की कई फोटोज में भी श्रद्धा मस्ती करती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर को श्रद्धा के फैन पेज ने शेयर किया था जिसमें वो काफी क्यूट नजर आ रही हैं।
इसे भी पढ़ेंः इस वजह से टूट गया था श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर का रिश्ता! ब्रेकअप के बाद इन एक्टर्स से जुड़ा था नाम

इस फोटो में श्रद्धा लता मंगेशकर के साथ नजर आ रही हैं। लोगों ने उनकी यह फोटो बहुत पसंद की थी।

श्रद्धा कपूर का तस्वीर में नजर आ रहा है हेयर स्टाइल साफ कर रहा है कि स्टाइल के मामले में वो हमेशा से ही आगे रही हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Instagram