Dhurandhar में अक्षय खन्ना को 7 बार थप्पड़ मारने पर सौम्या टंडन ने किया रिएक्ट, बताया शूटिंग का दिलचस्प किस्सा; बोलीं 'मैंने हिम्मत करके...'

Dhurandhar फिल्म में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का रोल प्ले किया। फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। सौम्या टंडन ने फिल्म में उनकी पत्नी का रोल प्ले किया था। एक सीन में सौम्या ने अक्षय खन्ना को थप्पड़ मारते वक्त उन्हें क्या महसूस हुआ था, एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।
Updated:- 2025-12-17, 19:57 IST
image

रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और सभी किरदारों की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। 'धुरंधर' फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल छू रही है और टिकट खिड़की पर भी फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्टर किया है और इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन के साथ सौम्या टंडन भी नजर आ रही हैं। यूं तो फिल्म के कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उन्हीं में एक सीन है, जिसमें सौम्या टंडन ने अक्षय खन्ना को जोरदार थप्पड़ मारा था। इस सीन और फिल्म में काम करने के अनुभव को लेकर सौम्या ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की है। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?

सौम्या टंडन ने सीन में अक्षय को मारा था 7 बार थप्पड़

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Saumya Tandon (@saumyas_world_)

सौम्या टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे उस सीन में वो झिझक रही थीं, लेकिन फिर अक्षय और आदित्य ने उन्हें हिम्मत दी। एक लीडिंग पब्लिकेशन हाउस से बातचीत में उन्होंने बताया, "मैंने सीन से पहले अक्षय से बात नहीं की थी क्योंकि वक्त नहीं मिला था, लेकिन हमारी केमिस्ट्री बहुत अच्छी है। हमारे बीच आंखों से ही गहरी दोस्ती झलक रही थी...अक्षय बहुत अनुभवी और टैलेंटेड एक्टर हैं। शुरुआत में थप्पड़ वाले सीन में मैं चीट करने की कोशिश कर रही थी ताकि थप्पड़ असल में न लगे लेकिन आदित्य ने मेरे पास आकर कहा कि फेक मत करो बस कर दो...फिर मैंने ऐसा करने से पहले अक्षय से परमिशन मांगी और उन्होंने हां किया तो मैंने हिम्मत करके उन्हें थप्पड़ मार दिया।" बता दें कि मेकर्स इस शॉट को एकदम परफेक्ट बनाना चाहते थे और इसलिए सौम्या ने अक्षय को एक नहीं, बल्कि सात बार थप्पड़ मारा था।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Trailer Release Out: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का ब्लॉकबस्टर ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस बोले- तहलका मचा देगी ये मूवी

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर कर रही है जबरदस्त कमाई

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akshaye Vinod Khanna 🌀 (@akshaye_khanna_)


आदित्य धर की 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और कई बड़े सेलेब्स ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है। बता दें कि फिल्म वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। अक्षय की आइकॉनिक वॉक, एक्टिंग, रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस और स्टोरी लाइन इसे एक मस्टवॉच फिल्म बनाती है।

 

यह भी पढ़ें- Dhurandhar OTT Release Date: रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी पर कब होगी रिलीज? बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई के बीच करोड़ों में बिके राइट्स

 

 

Dhurandhar इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है और फिल्म की कहानी, किरदारों की एक्टिंग फैंस को बहुत पसंद आ रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।