herzindagi
sprinkle alum water at home main door astro

घर के मुख्य द्वार पर फिटकरी का पानी छिड़कने से क्या होगा?

वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय करने से न सिर्फ घर का वास्तु दोष दूर होता है बल्कि कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-01-18, 02:00 IST

Why We Should Sprinkle Alum Water At Home Main Door: वास्तु शास्त्र में ऐसा माना गया है कि घर के मुख्य द्वार से जुड़े कुछ उपाय करने से न सिर्फ घर का वास्तु दोष दूर होता है बल्कि कई अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। इन्हीं उपायों में से एक है फिटकरी का पानी। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि घर के मेन डोर पर फिटकरी का पानी छिड़कने से कई लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से। 

घर के मुख्य द्वार पर क्यों छिड़कना चाहिए फिटकरी का पानी?

फिटकरी को धन आकर्षित करने वाली वस्तु माना गया है। वहीं, फिटकरी से नकारात्मकता (नकारात्मकता हटाने का उपाय) भी दूर होती है और घर का वास्तु भी ठीक हो जाता है। ऐसे में फिटकरी का पानी और भी उपयोगी माना जाता है। 

alum water at home main door

फिटकरी का पानी मुख्य द्वार पर छिड़कने से न सिर्फ घर मौइन मौजूद मनाकरात्मकता दूर हो जाती है बल्कि सकारात्मकता का भी संचार होता है। इसके साथ ही, घर में धन का आगमन होता है। धन वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: क्या कमर पर बांध सकते हैं पीला धागा?

घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है। कर्ज, धन हानि, पैसों की तंगी, अटका हुआ धन, डूबे हुए पैसे आदि आर्थिक समस्याएं दूर होने लग जाती हैं और धन लाभ के प्रबल योग बनने लग जाते हैं। 

sprinkle alum water at home main door

फिटकरी का पानी घर के मुख्य द्वार पर यूं तो कभी भी छिड़का जा सकता है लेकिन विशेष रूप से ब्रह्म मुहूर्त और संध्या के समय फिटकरी के पानी को छिड़कने से घर में शुभता का आगमन होता है। 

यह भी पढ़ें: कितनी उंगलियों में बिछिया पहनना होता है शुभ?

फिटकरी का पानी छिड़कने से पहले एक सरल विधि और नियम भी जान लें। तांबे के लोटे में जल भरें। फिर इसके बाद उसमें फिटकरी के कुछ छोटे-छोटे टुकड़े मिलाएं। थोड़ी देर के लिए उन्हें पानी में भीगे रहने दें।

फिर इसके बाद फिटकरी को पानी से बाहर निकाल लें और उस पानी को घर के मुख्य दरवाजे के सामने छिड़कें। जल छिड़कते समय आप जिन भी भगवान को मानते हैं उनका ध्यान अवश्य करें। 

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्या होता है घर के मुख्या द्वार पर फिटकरी का पानी छिड़कने से और क्या हैं इसके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

image credit: shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।