दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। इस दिन हर किसी के घर में लक्ष्मी पूजन होता है, लेकिन इससे पहले लोग घर की सजावट करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। घर के द्वार पर लगाने के लिए अलग-अलग तरह की चीजों को लेकर आते हैं, ताकि उनके घर में किसी तरह की कोई नेगेटिव एनर्जी न फैले। ऐसे में आप भी अपने घर के मुख्य द्वार पर शुभ संकेत वाले चिन्ह को लगा सकती हैं। इससे आपके घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। पंडित जन्मेश द्विवेदी जी से जानते हैं कौन से चिन्ह लगाने शुभ होते हैं।
दिवाली के मौके पर हर कोई अपने घर में माता लक्ष्मी का स्वागत करता है। ऐसे में आप घर के मुख्य द्वार पर इनके पद चिन्हों को लगा सकती हैं। इसके पद चिन्ह आपको मार्केट में स्टीकर में मिल जाएंगे। साथ ही आप चाहें तो आप कुमकुम का इस्तेमाल करके इसे बना सकती हैं। इसे आप घर के अंदर की ओर बनाएं, ताकि इसे देखकर लगे की माता लक्ष्मी आपके घर में आ रही हैं। इसे बनाना शुभ होता है। साथ ही हमेशा आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ऊं भी आप दिवाली के मौके पर अपने घर के दरवाजे पर लगा सकती हैं। इसे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि अगर आप घर के मुख्य द्वार पर इस चिन्ह को लगाती हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। साथ ही घर में शांति का माहौल रहता है। इसलिए आप इसे लगा सकती हैं। आप इसे गेट के दोनों तरफ लगाएं। तभी इसका लाभ आपको प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें: Diwali Calendar 2025: धनतेरस से भाईदूज तक, दीपोत्सव के सभी पर्वों का पूरा कैलेंडर और शुभ मुहूर्त यहां जानें
अगर आपके घर में किसी तरह की कोई परेशानी या काम में रुकावट आ रही हैं, तो ऐसे में आप कलश के चित्र को दरवाजे पर लगा सकती हैं या इसका तोरन लगा सकती हैं। इसे आप मुख्य द्वार पर लगाएं, कोशिश करें जिस चित्र को आप लगा रही हैं, वो भरे हुए कलश का हो। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। साथ ही आपको किसी तरह की नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में नहीं आएगी।
इन शुभ प्रतीकों को दरवाजे पर लगाने से न केवल आपका घर सुंदर दिखता है, बल्कि यह वास्तु दोषों को दूर करके घर में धन और सौभाग्य को भी आकर्षित करता है। दिवाली पर इन्हें जरूर लगाएं। इससे आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।