आशीर्वाद में मिले नारियल का क्या करें?

हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है, बिना नारियल के पूजा और अनुष्ठान को अधूरा माना गया है। सत्यनारायण कथा हो या कोई विशेष हवन अनुष्ठान नारियल का उपयोग होता ही है। देवी देवताओं के अनुष्ठान हो या प्रसाद के लिए नारियल का इस्तेमाल सभी तरह के पूजा में जरूर किया जाता है। हिंदू कथा के अनुसार नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है, तभी तो इसे माता लक्ष्मी का स्वरूप भी माना गया है। हिंदू धर्म में पूजा होने के बाद अक्सर पंडित जी आशीर्वाद देते वक्त यजमान और दूसरे लोगों को नारियल देते हैं। बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता है कि पूजा के बाद आशीर्वाद में मिले इस नारियल का क्या करना है। आशीर्वाद में मिले इस नारियल को फोड़कर खाना है या कहीं पर संभालकर रखना है। यदि आपके भी दिमाग में यही सवाल आता है कि आशीर्वाद के नारियल को क्या करें तो हम आपको कुछ तरीके बताएंगे, जिससे आप आशीर्वाद के नारियल को बेहतर तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।
आशीर्वाद में मिले नारियल का क्या करें?
लॉकर में रखें
आशीर्वाद में मिले नारियल में यजमान को आचार्य एवं देवी-देवताओं की ओर से मंत्रों के साथ आशीर्वाद दिया जाता है। यह नारियल बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसे आप लाल या पीले रंग के कपड़े में बांध कर अपने लॉकर में संभालकर रख सकते हैं।
घर के मुख्य द्वार में टांगे
आशीर्वाद में मिले नारियल को यदि आप लॉकर में नहीं रख रहे हैं, तो उसे लाल रंग के कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार में टांग लें। इससे आपके घर में देवी देवताओं की कृपा बनी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: घर में पैसे रखते समय वास्तु के इन नियमों का भी रखें ध्यान
भगवान को अर्पित करें
आशीर्वाद में मिले नारियल को कहीं भी रखने या टांगने के अलावा आप उस नारियल को भगवान को समर्पित कर प्रसाद की तरह बांट सकते हैं। इससे नारियल का अपमान भी नहीं होगा और सभी को प्रसाद भी बंट जाएगा।
आशीर्वाद के नारियल किसी को भी न दें
बतां दे कि लोग जाने अनजाने में नारियल (नारियल का महत्व) को किसी को भी दे देते हैं। आशीर्वाद में मिला हुआ नारियल आपको आशीष के रूप में दिया जाता है, ऐसे में आप अपना आशीर्वाद किसी और को देकर नारियल और आशीर्वाद देने वाले का अपमान कर सकते हैं, इसलिए भूल से भी आशार्वाद में मिले नारियल को किसी को न दें।
कहीं भी रखकर भूले नहीं
पूजा और अनुष्ठान की व्यस्तता में लोग अक्सर आशीर्वाद में मिले नारियल को कहीं भी रखकर भूल जाते हैं। आशीर्वाद मिलने के बाद नारियल को कही भी रखकर भूल जाने से उसका अपमान होता है इसलिए उसे संभालकर रखें।
इसे भी पढ़ें: घर में घुसते ही होने लगती है टेंशन, कहीं ये वास्तु दोष तो नहीं
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।