Hindu Beliefs: शुभ काम के लिए जाते वक्त पहनें इस रंग के कपड़े

Shubh Kaam Ke Dauran Pahane Is Rang Ke Kapde: ज्योतिष शास्त्र में रंगों का अत्यंत महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि शुभ काम के दौरान कुछ विशेष रंग होते हैं जिन्हें पहनना चाहिए। इससे न सिर्फ काम सफल होता है बल्कि उसका शुभ फल भी मिलता है। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आज हम आपको इसी विषय पर विस्तार से बताने जा रहे हैं।
शुभ काम के लिए जाते वक्त पहननें इस रंग के कपड़े (Clothes Colors To Wear During Good Work)

- रंगों का हमारे जीवन पर गहरा असर पड़ता है। हर रंग किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है।
- ऐसे में रंगों से संबंधित ग्रहों (ग्रह शांति के उपाय) का हमारे जीवन पर अत्यधिक असर देखने को मिलता है।
- इसी कड़ी में किसी भी शुभ काम के दौरान पहने जाने कपड़ों का रंग भी महत्व रखता है।
- किसी भी शुभ काम के लिए जाते समय हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: इन दो दिनों में क्यों नहीं जलानी चाहिए अगरबत्ती? जानें कारण
- पीले, गुलाबी, हल्के नारंगी और हल्के नीले रंग के कपड़े पहनना लाभकारी होता है।
- इसके अलावा, लाल रंग में भी हल्का रंग पहनना काम को सफल बनाता है।
- हल्के रंग के कपड़े पहनने से ग्रह शांत होते रहते हैं और विघ्न उत्पन्न नहीं होता।
- हल्के रंग के कपड़े पहनने से शुभ काम के समय नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
- इसके अलावा, हरे में गहरा रंग पहना जा सकता है क्योंकि इसकी ऊजा अच्छी होती है।
शुभ काम के लिए जाते वक्त न पहननें इस रंग के कपड़े (Clothes Colors To Avoid During Good Work)

- किसी भी शुभ काम में गहरे रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- काला, जामनी, गहरा नीला, गहरा लाल, वोइलेट, भूरा आदि रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
- सफेद हल्के रंग में आता है फिर भी शुभ काम के दौरान उसे भी नहीं पहनना चाहिए।
- सफेद और काले रंग (क्या काले रंग के कपड़े पहनना होता है अशुभ) को हिन्दू धर्म में अशुभता का प्रतीक माना गया है।
यह भी पढ़ें: Hindu Beliefs: मृत्यु के बाद क्यों की जाती है तेरहवीं? जानें रोचक कारण
- इसलिए सफेद एवं काल रंग के कपड़े किसी भी शुभ कार्य में पहनने से बचना चाहिए।
- अगर आपको गहरे रंग के कपड़े पहनन पसंद है तो आपको कलावा बांधना चाहिए।
- ज्योतिष में माना जाता है कि अशुभ रंगों का प्रभाव कम करने में कलावा कारगर होता है।
तो इस रंग के कपड़े शुभ काम के दौरान पहनने चाहिए। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।