Curry Leaves Care: आपके घर में लगे करी पत्ते के पौधे से नहीं आती है खुशबू, तो करें बस यह 3 उपाय

कई लोगों को यह परेशानी होती है कि उनके गार्डन में लगे करी पत्ते से खुशबू नहीं आती है। साथ ही, करी पत्ते को खाने में डालने के बाद उसमें टेस्ट भी नहीं आता है। ऐसा लगता है मानो यह केवल एक पत्तों वाला पौधा है जो किसी काम का नहीं है।
इसी चलते कई लोग 10 से 20 पत्ते भी खाने में डाल देते हैं, लेकिन इसके बाद भी करी पत्ते का टेस्ट खाने में नहीं आ पाता। अगर आप भी इस वजह से परेशान है, तो आपकी परेशानी का उपाय हमारे पास है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप की पत्ते के पौधे का ख्याल रख सकते हैं, जिससे फिर से आपके गार्डन में लगे पौधों की खुशबू वापस आ जाएगी।
करी पत्ते के पौधे से क्यों नहीं आती खुशबू
पत्तों से खुशबू नहीं आने का सबसे बड़ा कारण पौधों का सही तरीके से ध्यान नहीं रखना है। अगर आप उन्हें लगातार खाद नहीं देंगे, केवल पानी ही डालते रहेंगे, तो यह अपनी खुशबू खो देते हैं। इसलिए अगर आप पौधे को उगाने में ध्यान नहीं रखेंगे, तो इसमें न ही सुगंध होगी और न ही पकाने में इसका स्वाद आएगा।
इसे भी पढ़ें- Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा
इस तरह करी पत्ते के पौधे का ध्यान रखें
- जब भी आप करी पत्ते का पौधा खरीदते हैं, तो ध्यान रखें कि इसके पत्ते बड़े न हो। इनकी दो तरह की प्रजाति होती है। कई बार इस कारण भी पत्तों में से खुशबू नहीं आती है।
- लेकिन कई बार सही पौधे का चुनाव करने के बाद भी पत्तों में कोई टेस्ट नहीं होता। इसका कारण पौधे का सही ढंग से ख्याल नहीं रखना है।
- ठंड के मौसम में आपको इस पौधे का खास ख्याल रखना चाहिए। (करी पत्ते के पौधों में ग्रोथ के लिए करें ये काम)
- इसे दिन में तभी घर से बाहर रखें, जब बाहर धूप आई। इसके बाद शाम होती ही पौधे को कमरे के अंदर ले जाएं।
इसे ज़रूर पढ़ें- पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स
- करी पत्ते के पौधे को ठंड से बचाना जरूरी है।
- कुछ समय के अंतराल में आप पौधे पर नमक वाले पानी का छिड़काव करें, ताकि किसी प्रकार के कीड़े पत्तों को नुकसान न पहुचाएं।
- ठंड के मौसम में पौधे को पानी से न भरें। कम मात्रा में पानी डालें।
- पत्तों के सुखने या पीले पड़ने पर उसे पौधे से हटा दें।
- महीने में एक बार पौधों में ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें।
- ऐसा करने से आपके घर में लगे करी पत्ते के पौधों में खुशबू आने लगेगी । (पहली बार ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।