herzindagi
how to care of curry leaves plant

Gardening Tips: देखभाल करने के बाद भी सूख जाता है करी पत्ते का पौधा, इन 3 टिप्स की मदद से साल भर रहेगा हरा-भरा

कई लोग अपने आंगन या बालकनी में करी पत्ते के पौधे उगाने की कोशिश करते हैं। लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद कुछ ही दिनों में करी पत्ते के पौधा सूख जाता है।
Editorial
Updated:- 2023-10-20, 10:10 IST

खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए अक्सर लोग करी पत्ते का इस्तेमाल करते हैं। पोहे से लेकर ढोकले जैसी चीजें करी पत्ते के बिना अधूरी होती है। इसलिए ही लोग करी पत्ते का पौधा घर में लगाते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि घर में करी पत्ते का पौधा अक्सर सूख जाता है।

समय अनुसार पानी देने और ख्याल रखने के बाद भी करी पत्ते के सूखने पर लोगों को बार-बार पौधा खरीदना पड़ता है। लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने सूखे हुए करी पत्ते के पौधे को फिर से हरा-भरा कर पाएंगे। 

सर्दियों का मौसम शुरू हो रहा है, ऐसे में लोगों को अपने घर में लगे पौधों की फिक्र होने लगी है। क्योंकि इस मौसम में पौधों के पत्ते पीले पड़कर सूखकर गिर जाते हैं। फिर उनमें नई पत्तियां आती  है। लेकिन आपके घर में लगा करि पत्ते के पौधा समय से पहले ही सूख जाता है, तो आप इस तरह से ख्याल रख सकते हैं। 

मौसम के हिसाब से खाद दें

curry pattaa grow

अक्सर कई लोग जानकारी कम होने की वजह से घर में लगे करी पत्ते के पौधे पर एक समान ही खाद पानी देते हैं। यही कारण है कि उनके घर में लगा पौधा सूख जाता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि सर्दियों के मौसम में करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड चलता है। (करी पत्ते के पौधों में ग्रोथ के लिए करें ये काम)

अगर इस समय आप पौधे में फर्टिलाइजर डालेंगे, तो पत्तियां पीली पड़ कर सूख जाएंगी। इसलिए सर्दियों के मौसम में करी पत्ते के पौधों में फर्टिलाइजर ना डालें। फर्टिलाइजर  एक प्रकार का उपज वाला रसायन हैं, जिसे लोग पेड़-पौधों की वृद्धि करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर में तुलसी के पौधे को हमेशा रखें हरा भरा, बस ये आसान तरीका आएगा काम

 

पौधा सूख गया जाए तो क्या करें

अगर पहले आपके घर में लम्बा घना करी पत्ते का पौधा था, लेकिन अचानक वह सूख गया है, तो घबराए नहीं। दरअसल, करी पत्ते के पौधों में में निकलने वाले फूल की वजह से करी पत्ते की ग्रोथ रुक जाती है, जिससे पौधा सूखने लगता है। इसलिए आप फूलों को काट कर पौधे की प्रूनिंग करें। 

यह विडियो भी देखें

इससे आपके करी पत्ते के पौधे में नई शाखाएं निकलने लगेंगी। इससे कुछ ही दिनों में फिर से आपका पौधा हरा-भरा हो जाएगा। (पहली बार ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा)

इसे ज़रूर पढ़ें-  पौधों में चाहिए ज्यादा फल और फूल तो अपनाएं ये आसान गार्डनिंग हैक्स


घर में इस तरह बनाएं ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर

अगर आपको लगता है कि मार्केट में मिल रहे फर्टिलाइजर की वजह से करी पत्ते का पौधा सूख गया है, तो आप इसे घर पर ही तैयार करें। इसके लिए आपको चावल को हल्का पीस कर पानी में भीगा देना है।

ध्यान रखना है चावल के दाने थोड़े मोटे रहने चाहिए। फिर 1 घंटे बाद इस पानी को छानकर एक डिब्बे में स्टोर कर लें। अब आपको हफ्ते में 1 बार इसे करी पत्ते के पौधे पर डालना है। इससे आपका पौधा लम्बा और घना होने लगगा। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।