
पीरियड्स किसी भी लड़की के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। महिलाओं के लिए पीरियड्स से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं जो सदियों से चली आ रही हैं और आज भी समाज में प्रचलित हैं। मुख्य रूप से धर्म शास्त्रों में पीरियड्स यानी कि मासिक धर्म के दौरान कुछ नियम बताए गए हैं जिनका पालन शरीर और मन दोनों की शुध्दि के लिए जरूरी होता है। इनमें से ही एक सवाल हमारे मन में पीरियड्स में बाल धोने को लेकर आता है। कई लोगों का मानना है कि इस दौरान लड़कियों को बाल धोने के लिए भी कुछ नियमों का पालन करने की जरूरत होती है, वहीं कुछ लोग इसे नहीं मानते हैं। वैसे ही एक सवाल यह भी उठता है कि क्या पीरियड्स के तीसरे दिन महिलाओं का बाल धोना ठीक है? आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया से जानें कि क्या महिलाओं का पीरियड्स के तीसरे दिन बाल धोना ठीक है?
शास्त्रों की मानें तो पीरियड्स को शारीरिक और मानसिक शुद्धि का समय माना गया है। इस दौरान महिलाओं को विश्राम और आत्मसंयम का पालन करने की सलाह दी जाती है। शास्त्रों में कहा जाता है कि इन दिनों किसी भी महिला का शरीर शुद्धिकरण की प्रक्रिया से गुजरता है, इसलिए उन्हें अत्यधिक परिश्रम, पूजा-पाठ या ठंडे पानी से स्नान जैसे कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल यह पुराने समय से चला आ रहा है जब महिलाओं को शारीरिक श्रम ज्यादा करना पड़ता था और उन्हें सिर्फ इन्हीं दिनों में आराम मिलता था, उसी समय यह नियम बनाया गया था कि महिलाओं को इन पूरे दिनों में आराम मिल सके।
इसे जरूर पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान बाल नहीं धोने चाहिए? जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रीय दृष्टिकोण से देखा जाए तो पीरियड्स के पहले दो दिन शरीर सबसे कमजोर अवस्था में माना जाता है। इन दिनों शरीर में ऊर्जा का स्तर घटता रहता है, जिससे मानसिक थकान और दर्द होता है। शरीर तीसरे दिन तक धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आने लगता है। ऐसा कहा जाता है कि पीरियड्स के दूसरे दिन तक पीरियड्स में पूर्ण विश्राम आवश्यक होता है और तीसरे दिन स्नान करने से शरीर की नाड़ी शुद्ध होती है, इसलिए आप पीरियड्स के तीसरे दिन बाल धो सकती हैं। शास्त्रों की मानें तो पीरियड्स के तीसरे दिन बाल धोना या स्नान करना शुद्धि का प्रतीक माना जाता है। कई संस्कृतियों में परंपरा है कि महिला तीसरे दिन स्नान करके पूजा-पाठ या घर के कामों में पुनः शामिल होती है। हालांकि इन सभी से विज्ञान का कोई भी संबंध नहीं होता है।
इसे जरूर पढ़ें: पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र

शास्त्रों में पीरियड्स को लेकर कई बातें लिखी हैं और विज्ञान में ऐसे कोई भी तर्क नहीं मिलते हैं। हालांकि जब हम विज्ञान की बात करते हैं तो पीरियड्स के दौरान बाल न धोने का कोई नियम नहीं बनाए गए हैं और आप किसी भी दिन बाल धो सकती हैं। इस दौरान बाल धोने से आपकी सेहत को कोई भी नुकसान नहीं होता है और इससे आपको शारीरिक शुद्धता मिलती है। कुछ रिसर्च बताते हैं कि पीरियड्स में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और यदि आप इस दौरान ठंडे पानी से बाल धोती हैं तो ये शरीर के तापमान को असामान्य कर सकता है। हालांकि यह सभी लोगों के लिए अलग-अलग तरह से काम करता है।
पीरियड्स में बाल धोने के लिए शास्त्रों में कुछ नियम बनाए गए हैं, लेकिन इनका पालन करना आपकी अपनी पसंद पर निर्भर करता है। विज्ञान में ऐसे कोई भी जरूरी नियम नहीं हैं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।