जानें क्या है मिशन शक्ति अभियान, जिसमें लड़कियों का पीछा करने वाले पर होगी कार्रवाई

मिशन शक्ति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवरात्रि पर शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड में चौपाल का आयोजन हो रहा है।

What's Mission Shakti in UP

मिशन शक्ति (Mission Shakti) भारत सरकार के तहत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है जिसका मकसद महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस मिशन के तहत सरकार महिलाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता (Entrepreneurship) के अवसर मिल सकते हैं।

what is the mission of mission shakti

इस मिशन के तहत सरकार ने कई योजनाएं और कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • योजना लड़कियों के जन्म के अनुपात में सुधार लाने और उन्हें शिक्षा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।
  • बालिकाओं के लिए एक बचत योजना है, जो उन्हें भविष्य में आर्थिक रूप से सुरक्षित बनाती है।
  • यह योजना छोटे उद्यमियों को लोन प्रदान करती है, ताकि वे अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें।

इसे भी पढ़ें: मिशन नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए मुरादाबाद की लड़कियों को उच्च पद पर मिली नियुक्ति, जानें पूरी खबर

मिशन शक्ति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में नवरात्र पर शुरू हुए मिशन शक्ति अभियान के चौथे चरण के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत व वार्ड में चौपाल का आयोजन हो रहा है, इसमें पंचायत सचिव, महिला बीट अधिकारी, राजस्व अधिकारी, एएनएम (सहायक नर्स और मिडवाइफ) आदि महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं के निस्तारण में सहयोग भी कर रही हैं।

वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक थानाक्षेत्र में महिलाओं के साथ अभद्रता करने, लड़कियों का पीछा करने, बाइक पर स्टंट करने वाले अराजक तत्वों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में 3195 एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया है, जिसके जरिए शोहदों पर लगाम कसी जा रही है। मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: जानें क्या है सरकार की ‘नारी अदालत’? महिलाओं को न्याय दिलाने में करेगी मदद

हर ग्राम पंचायत और वार्ड में हो रहा आयोजन

उत्तर प्रदेश राज्य सरकार ने एनसीआरबी (राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो) के मुताबिक, महिला अपराध में आरोपियों को सजा दिलाने में यूपी पहले स्थान पर महिला अपराधों में आरोपियों को सजा दिलाने में यूपी देश में पहले स्थान पर है। महिला एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों में 19,415 मामलों में सजा दिलाई गई है। इसी तरह पॉक्सो अधिनियम के 7,320 मामलों में सजा हुई। अप्रैल 2022 से जुलाई 2023 के बीच दस अभियुक्तों को मृत्युदंड की सजा हो चुकी है। वहीं 696 मामलों में उम्रकैद, 1738 में 10 वर्ष या उससे अधिक की सजा व 4,799 मामलों में दस वर्ष से कम की सजा हुई।

the mission of mission shakti

मिशन शक्ति ने महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक प्रभाव डाला है। इस मिशन के तहत महिलाएं शिक्षित हो रही हैं, कौशल विकसित कर रही हैं, रोजगार प्राप्त कर रही हैं और उद्यमिता कर रही हैं। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं।

अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ भी सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP