चल और अचल संपत्ति (Movable and Immovable Property) के बीच खास अंतर यह है कि चल संपत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है, जबकि अचल संपत्ति को आसानी से नहीं ले जाया जा सकता है। चल संपत्ति को आमतौर पर "मोबाइल एसेट्स" के रूप में भी जाना जाता है, जबकि अचल संपत्ति को आमतौर पर "रियल एस्टेट" के रूप में जाना जाता है। अक्सर संपत्ति के विषय में चल और अचल के बीच क्या अंतर है ये जानकारी कानून से जुड़े लोगों के पास होती है। चल और अचल संपत्ति को आम लोगों के लिए आसान भाषा में समझने और इसका सही इस्तेमाल करने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं।
ऐसे में सालाना बजट के हिसाब से हम धनतेरस त्योहार पर कुछ ऐसे सामान खरीद सकते हैं, जिन पर मार्केट में आकर्षक ऑफर मिलते हैं। चल और अचल संपत्ति में से आप किसमें इन्वेस्ट करना चाहते हैं और आपके लिए चल और अचल संपत्ति में से किसी एक में इन्वेस्ट करना कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए आज हम जानेंगे कि धनतेरस पर अपनी पूंजी का सही इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन चीजों में करें निवेश, भविष्य में मिलेगा फायदा
चल संपत्ति को एक स्थान से दूसरे स्थान पर आसानी से ले जाया जा सकता है। चल संपत्ति के कुछ ये उदाहरण शामिल हैं, नकदी लेन-देन, गहने, मोटर वाहन, मशीनरी उपकरण, फर्नीचर के सामान, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान चल संपत्ति के अंतर्गत आती हैं। वहीं, अचल संपत्ति को आमतौर पर "रियल एस्टेट" के रूप में जाना जाता है। अचल संपत्ति के कुछ ये उदाहरण में शामिल हैं, जमीन, भवन, कारखाने, मॉल, होटल, रियल एस्टेट और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट अचल संपत्ति के अंतर्गत आती हैं।
जमीन से जुड़े पौधे या पेड़ भी अचल संपत्ति के अंतर्गत आते हैं। अचल संपत्ति पर कानूनी नियम के हिसाब से टैक्स भी लगता है। अगर आप चल और अचल संपत्ति के बीच का अंतर समझ रहें हैं तो इस इन्वेस्ट करते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि किस संपत्ति पर आपको टैक्स भरना पड़ेगा, ये आपको बजट बनाने की योजना में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: किस तरह की प्रॉपर्टी में निवेश करना होता है फायदेमंद? जानें
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।