धनतेरस का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इससे बहुत सारी कथाएं जुड़ी हुई हैं,मगर इस दिन का सबसे ज्यादा महत्व 13 दियों से है। वैसे तो हिंदू शास्त्रों में 11, 21, 51 , 101, 108 आदि संख्या को ही सबसे ज्यादा शुभ माना गया है, मगर धनतेरस के दिन घर में 13 दिए जलाने का प्रचलन है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं? अगर नहीं जानती हैं, तो मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निवासी पंडित सौरभ त्रिपाठी जो बता रहे है, उसे पढ़कर आपको पता चल जाएगा कि धनतेरस के दिन घर में क्यों 13 दिए जलाने चाहिए और इन्हें कहां-कहां रखना चाहिए।
पंडित सौरभ त्रिपाठी कहते हैं, "धनतेरस के दिन अगर आप 13 दीपक जलाती हैं,तो इससे आपको 13 गुना फल प्राप्त होता है। उन्हें घर के अलग-अलग कोनों और दिशाओं में रखने से आपके घर में सुख और समृद्धि मिलती है।"
अंक शास्त्र में 13 अंक को बहुत ही रहस्यमयी बताया गया है। इस अंक को केवल अध्यात्म से नहीं बल्कि तंत्र-मंत्र से भी जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, कहीं-कहीं पर इस अंक को स्त्रीत्व से भी जोड़ा जाता है और बहुत ही ऊर्जावान अंक माना जाता है। पंडित जी कहते हैं, "पूजा पाठ में 13 की संख्या में वैसे तो कुछ भी नहीं किया जाता है, मगर हिंदू धर्म में इसे किसी भी तरह से अशुभ भी नहीं मानते हैं। हिंदू कैलेंडर में तेरहवीं तिथि 'त्रयोदशी' कहलाती है, जो भगवान शिव को समर्पित है। धनतेरस भी कार्तिक माह की त्रयोदशी तिथि में ही मनाई जाती है। इस दिन 13 दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।"
धनतेरस के दिन दिए जलाने की एक विशेष विधि होती है। पंडित जी हमें यह सरल स्टेप्स में बता रहे हैं:
इसे जरूर पढ़ें- Dhanteras Pr Jhadu Ke Upay: धनतेरस पर करें झाड़ू के ये उपाय, घर में हमेशा बना रहेगा धन-वैभव और सौभाग्य
धनतेरस के दिन 13 दिए जलाए जाते हैं और 13 अलग-अलग दिशाओं में रखे जाते हैं। पंडित जी कहते हैं,"धनतेरस के दिन आप पूरे घर को दीयों से जगमगा दें, मगर घर की 7 अलग-अलग दिशाओं में दिए जरूर रखने चाहिए। "
इसे जरूर पढ़ें- Dhanteras 2025: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये काम, नहीं टिकेगा पैसा हो सकती है फिजुलखर्ची
उम्मीद है कि आपको लेख में बताई गई जानकारी बहुत पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़ी रहें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।