herzindagi
what to buy on dhanteras

Dhanteras 2023: धनतेरस पर इन चीजों में करें निवेश, भविष्य में मिलेगा फायदा

Dhanteras 2023 Investment: धनतेरस में निवेश करने के लिए कुछ ऑप्शन बेस्ट हैं। आइए जानते हैं आप कैसे धनतेरस पर निवेश कर अच्छा रिटर्न पा सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 17:28 IST

Dhanteras 2023 Investment: धनतेरस पर हर कोई निवेश करता है। माना जाता है कि इस दिन किसी शुभ काम में जरूर निवेश करना चाहिए। ऐसे में लोग झाड़ू और बर्तन जैसी कई भी चीज खरीद लेते हैं। मगर क्या आपको यह पता है कि धनतेरस पर किन चीजों में निवेश करना चाहिए? इस आर्टिकल में जानिए। 

धनतेरस पर खरीदें घर 

buy house on dhantereas

नया घर खरीदने के लिए धनतेरस का दिन बहुत खास होता है। आप चाहें तो घर की प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। इससे आपके भविष्य में फायदा मिलेगा। आप भविष्य में प्रॉपर्टी को बेचकर मुनाफा भी कमा पाएंगे। घर को रेंट पर लेकर हर महीने एक निश्चित रकम पाना भी अच्छा ऑप्शन है।  

इसे भी पढ़ेंः Diwali 2023: भारत के इन हिस्सों में अलग तरीकों से मनाया जाता है दिवाली का त्यौहार

धनतेरस पर लें ज्वेलरी

धनतेरस के दिन ज्वेलरी लेना भी आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। खासतौर पर सोने के बिस्कुट खरीदने पर आपक भविष्य में उनसे बढ़िया ज्लेवरी तैयार कर सकते हैं। सोने की कीमतों में हर साल इजाफा हो रहा है। ऐसे में ज्वेलरी में निवेश करना अच्छा तरीका है। 

एफडी में करें निवेश 

अगर आप सेविंग के नजरिए में धनतेरस पर निवेश करना चाहते हैं तो एफडी की शुरुआत भी की जा सकती है। एक निश्चित समय के बाद आपको एफडी पर अच्छा रिटर्न मिलेगा। 

कोई इलेक्ट्रिक आईटम खरीदें 

dhanteras electroninc items

इन सभी चीजों के साथ-साथ आप इलेक्ट्रिक आइटम को खरीदने के लिए भी धनतेरस के दिन को चुन सकते हैं। इस दिन आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर अच्छे ऑफर भी मिलेंगे। 

इसे भी पढ़ेंः Dhanteras 2023: इस धनतेरस लोगों को दें ये खास तोहफे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Twitter   

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।