फांसी के फंदे को बनाने में कितना खर्च आता है?

क्या आपने कभी सोचा है कि जिस रस्सी की मदद से किसी क्रिमिनल या किसी व्यक्ति को फांसी की सजा दी जाती है, उसे बनाने में कितने रुपये खर्च होते हैं। चलिए जानते हैं-
what is the cost of preparing a noose
what is the cost of preparing a noose

फांसी के फंदे का निर्माण एक रिफाईनमेंट प्रोसेस होता है, इसमें खास प्रकार की रस्सी और लोहे के लूप का उपयोग किया जाता है। इस रस्सी को विशेष रूप से मजबूत और टिकाऊ बनाया जाता है ताकि फांसी के दौरान व्यक्ति का शरीर उसका भार सहन कर सके। इस फंदे को बनाने मेंं नायलॉन, जूट, और कॉटन जैसी सामग्रियों का उपयोग किया जाता है, जो अत्यधिक मजबूती प्रदान करती हैं। इसके अलावा, फांसी के फंदे की लंबाई और आकार भी सावधानी से निर्धारित किया जाता है, ताकि यह न्यायिक प्रक्रिया के नियमों के अनुरूप हो।

अब ऐसे में कई सवाल मन में आते हैं कि हर प्रकार के व्यक्ति का भार उठाने वाले इस फंदे को किस तरह तैयार किया जाता है। इतनी मजबूत रस्सी को बनाने में यकीनन अच्छा खर्च आता है। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस फंदे को तैयार करने में आने वाला खर्च बेहद ही कम होता है। हालांकि कई बार यह खर्च रस्सी के प्रकार पर भी निर्भर करता है। इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि एक फांसी की फंदा बनाने में कितने रुपये की आती है लागत-

किस शहर में तैयार किया जाता है फांसी का फंदा

Cost of hanging rope

फांसी की सजा के लिए तैयार किया जाने वाला फंदा को एक विशेष स्थान पर तैयार किया जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती हैं कि पूरे देश में फांसी देने में इस्तेमाल किए जाने वाले फंदे को केवल बिहार के बक्सर सेंट्रल जेल में तैयार किया जाता है। इस फंदे को बनाने में मनीला रस्सी का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि यह व्यवस्था गोरोके समय से चली आ रही है।

इसे भी पढ़ें-Kolkata RG Kar Case: फांसी या उम्रकैद! जानिए महिला डॉक्टर से रेप-मर्डर में दोषी संजय रॉय को क्या सजा मिल सकती है?

फंदा बनाने में कितने रुपये लगते हैं?

Fansi ka fanda banane ke kitne rupaye ka aata hai karch

फांसी देने वाली रस्सी को व्यक्ति का भार सहने के आधार पर तैयार किया जाता है, ताकि व्यक्ति के शरीर नीचे न गिरे। रिपोर्ट्स के अनुसार सामान्य रूप से, फांसी के फंदे को तैयार करने में 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक का खर्च हो सकता है। यह खर्च स्थान, निर्माण प्रक्रिया और इस्तेमाल के उद्देश्य पर निर्भर करता है। महंगाई के दौर में फंदा बनाने वाले धागे और सूत के दाम भी बढ़े हैं। साथ ही गर्दन में फंसाने के लिए तैयार होने वाले पीतल के बुश की कीमत भी बढ़ी है। अब ऐसे में एक फंदे को तैयार करने में लगभग 2,120 रुपये की लागत लगती है।

इसे भी पढ़ें-मरने के बाद किस कर्म के लिए कौन-सी है सजा, गरुड़ पुराण में मिलता है सजाओं का जिक्र

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP