
History of Order of Oman Award: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बीते दिन कल यानी 18 दिसंबर, 2025 को अवॉर्ड ऑफ ओमान का सम्मान का ताज सजा है। यह सम्मान ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने दिया है। बता दें कि यह सम्मान इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, नेल्सन मंडेला और जापान के सम्राट जैसी शख्सियत को मिल चुका है। यह बात पढ़ने के बाद मन में यह सवाल आना लाजमी है कि Order Of Oman क्या है और यह सम्मान के लिए व्यक्ति को किन मापदंड को पूरा करना होगा? आज के इस लेख में हम आपको Order Of Oman के बारे में बताने जा रहे हैं कि वह क्यों खास और अब तक किन लोगों यह सम्मान दिया जा चुका है।

Order Of Oman के बारे में जानने और समझने के लिए सबसे पहले यह पता होना जरूरी है कि यह क्या है? बता दें कि यह ओमान देश का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है, दो भारत के भारत रत्न जैसा समझा जाता है। यह सम्मान ओमान की सरकार विदेशी राजाओं, राष्ट्रपतियों या प्रधानमंत्रियों को दिया जाता है।
Order Of Oman उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने दोस्ती और आपसी संबंध निभाने में बहुत बड़ा काम किया है। यह सम्मान वहां सुल्तान द्वारा दिया जाता है।
इसे भी पढ़ें- देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है Bharat Ratna.. जानें किसे, कब और क्यों दिया जाता है यह सम्मान?
Order Of Oman सम्मान को शुरुआत ओमान के बहुत मशहूर सुल्तान, काबूस बिन सैद ने साल 1970 में की थी। इसे शुरू करने के पीछे का मकसद जो ओमान के सच्चे दोस्त हैं, उन्हें एक खास तरीके से सम्मानित किया जाए। तब से लेकर आज तक यह परंपरा चली आ रही है।

Order Of Oman आम लोगों को नहीं दिया जाता है। विशेष ऊंची श्रेणी का यह अवॉर्ड दुनिया के सबसे बड़े नेताओं को दी जाती है। इसमें सम्मान के लिए देश के राजा, राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री ही शामिल होते हैं।
इसमें दो अलग-अलग प्रकार होते हैं। पहला सिविल जो राजनेताओं को और दूसरा मिलिट्री, जो सेना के बड़े अफसर को मिलता है। हाल ही में यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया गया है, जो सिविल श्रेणी का सबसे ऊंचा सम्मान है।
Order Of Oman ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ, दक्षिण अफ्रीका के नेता नेल्सन मंडेला, और जापान के सम्राट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
Order Of Oman मेडल पर ओमान की संस्कृति से जुड़े निशान चांद का आकार बना होता है जो इस्लाम धर्म में शुभ माना जाता है। साथ ही ओमान का जो राष्ट्रीय निशान है, दो तलवारें और एक खंजर। बता दें कि यह ओमान की ताकत को दिखाता है।

Order Of Oman में लाल और हरा रंग होता है। ये दोनों रंग ओमान के झंडे से लिए गए हैं। लाल रंग ओमान के इतिहास की लड़ाइयों और वहां के लोगों की बहादुरी को दिखाता है। वहीं, हरा रंग ओमान के पहाड़ों और वहां की खुशहाली का प्रतीक है, जो ओमान एक बहादुर और खुशहाल देश है।
इसे भी पढ़ें- Padma Awards Kya Hai: क्या है पद्म पुरस्कार, कैसे होता है इसके लिए चयन? इनाम में मिलते हैं इतने पैसे
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।