भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं? जानें

Bharat Ratna Award: भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। जिन लोगों ने कला,साहित्य,विज्ञान,समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में देश के लिए असाधारण योगदान दिया हो उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाता है। भारत रत्न देने की शुरुआत राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 1954 में की थी। आइए जानते हैं इस सम्मान को पाने वाले लोगों को क्या खास सुविधाएं मिलती है।
भारत रत्न से सम्मानित लोगों को क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं?

- भारत रत्न पाने वाले व्यक्ति को मेडल के साथ प्रमाण पत्र दिया जाता है।
- इस सम्मान में कोई भी धनराशि नहीं दी जाती है।
- भारत रत्न पाने वालों को टैक्स न भरने की छूट दी जाती है।
- स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में खास अतिथि के तौर पर भी भाग ले सकते हैं।
- इन्हें हवाई जहाज,ट्रेन और बस में निशुल्क यात्रा की छूट मिलती है। (ट्रेन में झगड़ा होने पर यहां करें शिकायत)
- सम्मानित व्यक्ति संसद की बैठकों और सत्र में भाग ले सकते हैं।
- किसी राज्य में घूमने जाने पर उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा मिलता है।
- भारत सरकार इन्हें वारंट ऑफ प्रेसिडिंस में जगह देती है। यह एक तरह का प्रोटोकॉल होता है। इसमें सम्मानित व्यक्ति को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उप प्रधानमंत्री,मुख्य न्यायाधीश,लोकसभा स्पीकर,कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री,पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद जगह मिलती है।
यह भी पढ़ें-Aadhar: एक मोबाइल नंबर से कितने आधार किए जा सकते हैं लिंक, यहां जानें A To Z जानकारी
भारत रत्न सम्मान में हो चुके हैं ये बदलाव
View this post on Instagram
1954 में यह सम्मान सिर्फ जीवित लोगों को दिया जाता था लेकिन 1955 में मरणोपरांत को भी भारत रत्न दिए जाने का प्रावधान शामिल किया गया। वहीं दिसंबर 2011 तक यह सम्मान सिर्फ कला,साहित्य,विज्ञान,समाज सेवा में कार्य करने वाले लोगों को दिया जाता था, लेकिन दिसंबर 2011 में इसमें संशोधन किया गया जिसके बाद भारत रत्न किसी खास क्षेत्र तक सीमित नहीं है।
यह भी पढ़ें-अब तक केवल 5 महिलाओं को ही मिल सका है भारत रत्न, जानें कौन है भारत रत्न पाने वाली पहली महिला
भारत रत्न प्राप्त करने की आधिकारिक घोषणा भारत के राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी जाती है। और 26 जनवरी पर यह सम्मान दिया जाता है। सबसे पहले 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी को भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।आपको यह भी बता दें कि सचिन तेंदुलकर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको भारत रत्न मिला है और वह भारत रत्न प्राप्त करने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Social Media
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।